एक्सप्लोरर

Rudraprayag News: डीएम ने रेल परियोजना के टनल कार्य निर्माण का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

Uttarakhand: डीएम ने रेल परियोजना के गतिमान कार्यों से स्थानीय जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए निर्देश दिये. डीएम ने डिग्री कॉलेज का जायजा भी लिया.

Uttarakhand News: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रेल परियोजना और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया. डीएम ने रेल परियोजना नरकोटा से खांकरा तक गतिमान टनल निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर रेल परियोजना के अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की. जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से रेल परियोजना के निर्माण कार्यों को समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए कहा.

उन्होंने कहा कि रेल परियोजना के गतिमान कार्यों से स्थानीय जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो. उन्होंने कहा कि किसी की कोई समस्या हो तो उसका यथाशीघ्र निराकरण किया जाए. जिलाधिकारी द्वारा टनल में कार्य कर रहे कर्मचारियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए. उन्होंने रेल परियोजना निर्माण कार्य में आ रही किसी भी समस्या और परेशानी से भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी मांगी.

डीएम ने निर्देश दिये

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के मैनेजर बीपी गैरोला ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक 9 पैच पर निर्माण कार्य गतिमान है. जिसमें 5 कार्यदायी संस्थाएं कार्य कर रही हैं. उन्होंने कहा कि नरकोटा से खांकरा तक 2 किमी टनल का कार्य पूरा किया जा चुका है और सभी टनलों में कार्य गतिमान हैं. उन्होंने रात में टनल के निर्माण कार्यों के लिए की जा रही ब्लास्टिंग के लिए अनुमति की मांग की. इसके साथ ही टनल निर्माण कार्य में उपलब्ध हो रहा मटेरियल के उचित डंपिंग जोन की भी मांग की.

जिलाधिकारी ने रेल परियोजना के अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि रात में ब्लास्ट किया जाता है तो उसके संबंध में स्थानीय लोगों को पहले ही इसकी सूचना से अवगत कराया जाए. इसके साथ ही उन्होंने तहसीलदार को भी इसकी सूचना उपलब्ध कराने के लिए कहा ताकि इस संबंध में उनके द्वारा भी स्थानीय ग्रामीणों को जानकारी दी जा सके. उन्होंने डंपिंग जोन बनाए जाने के लिए तहसीलदार को उचित स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए.

डिग्री कॉलेज का डीएम ने लिया जायजा

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जवाड़ी बायपास के समीप चोपड़ा में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया. जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए हैं कि डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य अवशेष को भी त्वरित गति से पूर्ण किया जाए. इसके साथ ही उन्होंने गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये.

जिलाधिकारी ने तहसीलदार को डिग्री कॉलेज को उपलब्ध कराई गई भूमि का चूना मार्किंग करते हुए यथाशीघ्र सीमांकन करने के भी निर्देश दिए. कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जगमोहन सिंह रावत ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 38 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है. जिसमें एनपीसीसी कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है.

Rampur Bypoll: सपा के 40 'स्टार', रामपुर उपचुनाव में कब करेंगे प्रचार, क्या अकेले आजम खान ने संभाली कमान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget