एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2022: केदारनाथ यात्रा से बाहर कर दिए जाने पर फूटा PRD जवानों का गुस्सा, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Kedarnath Yatra 2022: प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान केदारनाथ यात्रा से बाहर कर दिए जाने पर आक्रोशित हैं. उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर विरोध जताया.

Rudraprayag News: पुलिस और प्रशासन के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलने वाले प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान केदारनाथ यात्रा से बाहर कर दिए जाने पर आक्रोशित हैं. पीआरडी जवानों को केदारनाथ यात्रा से बाहर करने की वजह श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी है. उन्होंने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया. बता दें कि रुद्रप्रयाग प्रशासन की ओर से पीक सीजन में केदारनाथ धाम सहित पैदल यात्रा मार्ग पर दो सौ के करीब पीआरडी जवान तैनात किये गए, लेकिन यात्रियों की संख्या कम होते ही अब जिला प्रशासन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

केदारनाथ यात्रा से अचानक बाहर हुए पीआरडी जवान

दो माह की नौकरी के बाद अचानक बाहर कर दिए जाने से आक्रोशित पीआरडी जवानों ने जिलाधिकारी कार्यालय में जमकर बबाल काटा. विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई. पीआरडी जवानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जरूरत को देखते हुए तत्काल नौकरी पर बहाल कर दिया और अब बिना कारण बताये ही निकाल दिया गया. उन्होंने बताया कि 90 जवानों को हटा दिया गया है और 110 को बरकरार रखा गया है. पीआरडी जवानों ने कहा कि हटाने के लिए रातोंरात आदेश जारी कर दिए गए. आरोप है कि हटाए गए जवानों को पहले से किसी भी तरह की कोई सूचना नहीं दी गई.

Uttarakhand Politics: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की नसीहत, पार्टी प्लेटफॉर्म पर रखें बात, सोशल मीडिया पर नहीं

नौकरी पर जल्द से जल्द नहीं रखा तो होगा उग्र आंदोलन

उन्होंने कहा कि नौकरी पर बरकरार रसूख रखनेवाले जवान हैं. बाकी पीआरडी जवानों को तत्काल निकाल दिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि दो माह की नौकरी करने के बाद अभी मानदेय का भी भुगतान नहीं किया गया है. पीआरडी जवानों की जिलाधिकारी से बातचीत नहीं हो पाई है. ऐसे में उन्होंने चेतावनी दी कि नौकरी पर जल्द  से जल्द नहीं रखा जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. इस संबंध में अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र नेगी ने बताया कि पीआरडी जवानों ने मांग पत्र दिया है. मामले में कार्यवाही की जाएगी. 

Mathura: वृंदावन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी, श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget