एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2023: रुद्रप्रयाग पुलिस चेहरों पर लाएगी मुस्कान, केदारनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ये है तैयारी

Char dham Yatra News: बिछड़े श्रद्धालुओं को मिलाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस ऑपरेशन मुस्कान चलाएगी. पुलिस ने बताया कि कर्मचारियों की तैनाती कर यात्रियों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराई जायेंगी.

Operation Muskaan: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बिछड़ने वाले यात्रियों को परिजनों से मिलाने के लिए पुलिस ऑपरेशन मुस्कान चलाएगी. इसके लिए केदारनाथ धाम मंदिर परिसर, लिनचोली, गौरीकुण्ड और सोनप्रयाग में खोया पाया केंद्र बनाए गए हैं. खोया पाया केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है. केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है. हेल्पलाइन नंबर पर श्रद्धालु यात्रा और मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे. 

रुद्रप्रयाग पुलिस की मुहिम से चेहरों पर आएगी मुस्कान

गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु पैदल, घोड़ा-खच्चर या डण्डी-कण्डी की सहायता लेते हैं. लंबे ट्रैक पर चलते हुए श्रद्धालु परिजनों से बिछड़ जाते हैं. विषम स्थान पर बिछड़ जाने की दशा में श्रद्धालुओ को काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है. जनपद पुलिस इस बार की यात्रा में बिछड़े परिवारों और श्रद्धालुओं को मिलवाने के लिए ऑपरेशन मुस्कान योजना शुरू कर रही है. इसके तहत न केवल भटके बिछड़े लोगों को आपस में मिलवाया जाएगा, बल्कि श्रद्धालुओं की खोई हुई सामग्री को ढूंढकर वापस कराने का प्रयास किया जाएगा. केदारनाथ मंदिर परिसर, लिनचोली, गौरीकुण्ड और सोनप्रयाग में खोया पाया केन्द्र बनाकर पुलिस बल तैनात किया गया है. जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की मुहिम श्रद्धालुओं के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करेगी.


Kedarnath Yatra 2023: रुद्रप्रयाग पुलिस चेहरों पर लाएगी मुस्कान, केदारनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ये है तैयारी

बिछड़े श्रद्धालुओं को परिजनों से मिलाने की है तैयारी

यात्रियों की सहूलियत के लिए पुलिस ने केदारनाथ यात्रा हेल्पलाइन नंबर 7579257572 जारी किया है. पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि जनपद पुलिस स्तर से यात्रियों के लिए एक डैडिकेटेड नंबर जारी किया है. यात्री किसी भी प्रकार की समस्या बताकर आवश्यक मदद ले सकेंगे. हेल्पलाइन नंबर जानकारी देने या सहायता मुहैया कराने के लिए प्रत्येक दिन 24 घंटे काम करेगा. पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात कार्मिकों को जिम्मेदारी दी गई. पुलिस नियंत्रण कक्ष के स्तर से शिकायत और समस्याओं को संबंधित थाना चैकियों को भेजा जाएगा. हेल्पलाइन नंबर के व्यस्त रहने की दशा में इमरजेंसी नंबर 112 पर भी संपर्क साधा जा सकता है. जनपद से संबंधित सूचना पर पुलिस के स्तर से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही यात्रियों को यात्रा संबंधी जानकारी उनकी ही भाषाओं में दी जाएगी. 5 भाषाओं में होर्डिंग्स, बैनर और फ्लैक्स तैयार कर पूरे यात्रा मार्ग पर लगाए गए हैं. 

Kedarnath Yatra 2023: शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से बाबा केदार अपने धाम रवाना, भक्तों की उमड़ी भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget