एक्सप्लोरर

Rudraprayag: केदारनाथ धाम में अब लाइन में लगकर ही होंगे बाबा केदार के दर्शन, प्रशासन ने की ये व्यवस्था

Kedarnath Dham Tour: केदारनाथ धाम में यात्रियों को अब बाबा केदार के जल्दी से दर्शन मिलेंगे. प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू कर दिया है.

Rudraprayag News: केदारनाथ धाम पहुंचने वाले यात्रियों को जल्द से जल्द बाबा केदार के दर्शन कराने के लिये प्रशासन ने क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू कर दिया है. साथ ही मंदिर के दोनों द्वारों पर पक्की बैरिकेडिंग करवा दी है. बैरिकेडिंग होने से कोई भी यात्री न तो लाइन तोड़ेगा और न कोई दसूरा व्यक्ति लाइन में घुसेगा. इसके साथ ही मंदिर के वीआईपी गेट से भी कोई अंदर नहीं घुसेगा. केदारनाथ धाम में इन दिनों भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. मात्र पांच दिन की ही यात्रा में 90 हजार से अधिक यात्री केदारनाथ पहुंच चुके हैं.

दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़

यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण केदारनाथ में बाबा के दर्शन के लिये एक किमी लंबी लाइन लग रही है. साथ ही मुख्य द्वार पर भक्तों की भारी भीड़ जमा हो रही है. बैरिकेडिंग न होने के कारण बार-बार लाइन टूट रही थी और घंटों तक लाइन आगे नहीं बढ़ पा रही थी. कई बार यात्री बीच में घुस रहे थे लेकिन प्रशासन ने अब मंदिर के मुख्य द्वार और वीआईपी द्वार पर पक्की बैरिकेडिंग कर दी है. जो भी यात्री अब धाम में पहुंचेगा वह लाइन में लगकर ही दर्शन करेगा. बैरिकेडिंग लगने से यात्रियों को बाबा केदार के दर्शन शीघ्र हो रहे हैं.

Chardham Yatra: पिछले 6 दिनों में चारधाम यात्रा पर आये 20 श्रद्धालुओं की मौत से मचा हड़कंप, पीएमओ ने मांगी रिपोर्ट

वीआईपी गेट पर प्रशासन ने कराई बैरिकेडिंग

एक किमी दूर हेलीपैड तक दर्शनों के लिये लग रही लाइन भी शीघ्र समाप्त हो रही है. मंदिर के वीआईपी गेट पर भी प्रशासन ने बैरिकेडिंग करवा दी है. यहां पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. अब कोई भी वीआईपी के नाम पर शीघ्र बाबा के दर्शन करने के लिये अंदर नहीं जा सकेगा.

प्रशासन ने की ये व्यवस्था

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि हमारा प्रयास है कि भक्तों को बाबा केदार के दर्शन त्वरित गति से अधिक से अधिक संख्या में कराये जायें. इसके लिये क्यू मैनेजमेंट का होना जरूरी है. जो भी भक्त दर्शन करने के लिये आ रहे हैं उनके लिये बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि सभी भक्त लाइन में लगकर दर्शन करें. वीआईपी गेट पर भी अत्यधिक भीड़ जमा हो जाती थी. यहां भी बैरिकेडिंग की गई है.

ये भी पढ़ें-

Ghazipur: ब्रह्मभोज में गए ओमप्रकाश राजभर पर हमला, सुभासपा चीफ ने पुलिस में दी शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget