एक्सप्लोरर

Chardham Yatra: पिछले 6 दिनों में चारधाम यात्रा पर आये 20 श्रद्धालुओं की मौत से मचा हड़कंप, पीएमओ ने मांगी रिपोर्ट

Chardham Yatra Latest News: पिछले 6 दिनों में चारधाम यात्रा पर आये 20 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. चार धाम यात्रा पर 20 लोगों की मौत के बाद पीएमओ ने भी रिपोर्ट मांगी है.

Chardham Yatra 2022: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को लेकर सरकार की व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है. पिछले 6 दिनों में चारधाम यात्रा में आये 20 लोगों की मौत हो गई है. चार धाम यात्रा पर 20 लोगों की मौत के बाद उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. चार धाम यात्रा पर 20 लोगों की मौत के बाद पीएमओ ने भी रिपोर्ट मांगी है. जिसके बाद उत्तराखंड स्वास्थ विभाग सभी हुई मौतों के कारण और इस पर रिपोर्ट बनाने में जुट हुआ है.

माना जा रहा है कि सबसे ज्यादा प्रभावित बीमार और बुजुर्ग श्रद्धालु हैं. वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में यात्रा के संचालन के बावजूद पर्यटन मंत्री फिलहाल दुबई में हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक गंगोत्री, यमनोत्री में 14, केदारनाथ में 5 और बद्रीनाथ धाम में 1 श्रद्धालु की मौत हो गई है.

चारधाम यात्रा- 2022 यात्रियों के लिए दिशानिर्देश-

• स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत ही यात्रा के लिए प्रस्थान करें. 
• पूर्व से बीमार व्यक्ति अपने चिकित्सक का परामर्श पर्चा एवं चिकित्सक का संपर्क नंबर अवश्य साथ रखें.

• अति वृद्ध एवं बीमार व्यक्तियों और पूर्व में कोविड से ग्रसित व्यक्तियों के लिए यात्रा पर नहीं जाना या कुछ समय के लिए स्थगित करना उचित होगा.

• हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप से ग्रस्त रोगी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाते समय विशेष सावधानी बरतें. उपरोक्त बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में दवाइयां साथ रखें. चिकित्सक द्वारा लिखी गयी दवाइयों और परामर्श पर्ची यात्रा के दौरान अपने साथ रखें.

किसी भी स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी के लिए 104 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करेंगे.

• एंबुलेंस के लिए 108 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करेंगे.

यात्रियों  का आरोप  है कि पंजीकरण को लेकर यहां कोई इंतजाम नहीं है. चार धाम की यात्रा पर आये 20 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. बता दें कि यात्रा शुरू होने के पहले राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की ओर से बड़े-बड़े दावे किये जा रहे थे लेकिन यात्रियों की मौत ने यहां की व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है.

हज़ारों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु 

तीन मई से यह यात्रा शुरू हुई थी. गंगोत्री-यमुनोत्री सहित अब केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट भी खुल गए हैं जिससे यात्रा का पूरी तरह से आगाज हो चुका है. यात्री पहले धाम यमुनोत्री से अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं जिसके बाद गंगोत्री-केदारनाथ-बद्रीनाथ के दर्शन कर अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं. सीमांत जनपद उत्तरकाशी में स्थित यमनोत्री और गंगोत्री की तो दोनों धामों में बीते एक सप्ताह से हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु पहुचं रहे हैं.

70 फीसदी यात्री मेडिकली अनफिट, 13 की हुई मौत

डॉक्टरों की मानें तो धामों में पहुंचने वाले करीब 70 फीसदी यात्री मेडिकली अनफिट हैं. जिनमें अधिकतर दमा, हाइपर टेंशन, शुगर के मरीज हैं जिससे यात्रियों की मौत भी हो रही है. सोमवार को मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी जनपद के दोनों धामों व रास्ते में 13 लोगों की मौत हो चुकी है. जिसमें यमनोत्री धाम में 10 व गंगोत्री धाम में 03 लोग शामिल हैं.

यमनोत्री धाम सड़क से 5 किलोमीटर की पैदल दूरी पर है जहां चढ़ाई है. वैसे तो डंडी कंडी, खच्चर की सुविधाएं भी हैं लेकिन ज्यादतर श्रद्धालु पैदल ही जाना पसंद करते हैं. जिससे बीमार श्रद्धालुओं को दिक्कतें होती है.

इसे भी पढ़ें:

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों ने की आज हड़ताल, जानिए किस बात से है नाराजगी?

Uttar pradesh: ओवैसी के बयान पर UP के मंत्री ने कहा वे नफरत फैलाते हैं, मथुरा में मंदिर को लेकर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget