एक्सप्लोरर

Uttarakhand Protest: रुद्रप्रयाग में लोगों ने निकाली पैदल यात्रा, मांग पूरी ना होने पर अधिकारी का किया घेराव

Rudraprayag News: चिरंजीव सेमवाल ने कहा कि जब तक वनभूमि की स्वीकृति नहीं मिल जाती है, वो भूख हड़ताल (Hunger Strike) पर रहेंगे. उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से जनता को गुमराह किया जा रहा है.

Rudraprayag Protest: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) जिले में बधानी-छेनागाढ़ मोटरमार्ग निर्माण और बरसिर-बधानी मोटरमार्ग को हॉट मिक्स करने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए. वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता चिरंजीव सेमवाल (Chiranjeev Semwal) पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल (Hunger Strike) पर डटे हैं. बांगर के इतिहास में पहली बार बड़ी संख्या में मातृशक्ति और युवा अपने बुनियादी सवालों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं. स्थानीय लोगों ने बधानी-छेनागढ़ मोटरमार्ग निर्माण और बरसिर-बधानी मोटरमार्ग को हॉट मिक्स करने की मांग को लेकर बधानी के क्वयांखाल गदेरा पणसिला से मुंयाघर तक 12 किमी पैदल यात्रा निकाली. इस दौरान स्थानीय जनता ने लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस का घेराव भी किया.

आर-पार की लड़ाई लड़ेगी जनता
भूख हड़ताल पर बैठे चिरंजीव सेमवाल ने कहा कि जब तक वनभूमि की स्वीकृति नहीं मिल जाती है, वो भूख हड़ताल पर रहेंगे. उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से सड़क निर्माण को लेकर जनता को गुमराह किया जा रहा है. अब जनता ने आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना दिया है. चिरंजीव सेमवाल के समर्थन में पिछले तीन दिन से कमल सिंह मेंगवाल भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वहीं, मुकंद लाल भारती क्रमिक अनशन पर बैठे हैं.  

वर्षों पुरानी है मांग 
आंदोलनकारियों ने कहा कि बधानी से छेनागढ़ सड़क को जोड़ने की मांग वर्षों पुरानी है. हर बार मुख्यमंत्री इस सड़क की घोषणा करते हैं, लेकिन आज तक इस पर काम नहीं हुआ. हर बार वनभूमि की आड़ में सड़क निर्माण के कार्य में बाधा डाली जा रही है. पौधारोपण के लिए जमीन भी चिन्हित की गई है, लेकिन इसमें भी खामी निकालकर काम लटकाया जा रहा है. 

जारी रहेगा आंदोलन 
धरना स्थल पर ब्लॉक प्रमुख एवं कांग्रेस नेता प्रदीप थपलियाल सहित अन्य लोगों ने सरकार और स्थानीय विधायक पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि विगत 20 सालों से बधाणी-छेनागाड़ मोटरमार्ग निर्माण व बरसिर-बधाणी मोटरमार्ग को हाट मिक्स से डामरीकरण करने को लेकर जनता को गुमराह किया जा रहा है, मगर अब आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी. आमरण अनशन स्थल पर आंदोलनकारियों के समर्थन में जन आक्रोश रैली में लोगों ने एक स्वर में कहा कि मांग पूरी ना होने तक आंदोलन जारी रहेगा. 

उत्तराखंड क्रांति दल ने किया आंदोलनकारियों का समर्थन
वहीं, उत्तराखंड क्रांति दल ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को समर्थन दिया. उत्तराखंड क्रांति दल के जिला उपाध्यक्ष मोहित डिमरी ने कहा कि लंबे समय से स्थानीय लोग पूर्वी और पश्चिमी बांगर को सड़क से जोड़ने की मांग कर रहे हैं. यहां कई मुख्यमंत्री आए और सड़क निर्माण की घोषणा कर चले गए, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. थक हारकर स्थानीय लोगों ने आंदोलन का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल लंबे समय से बांगर की सड़क, स्वास्थ्य, संचार सहित अन्य बुनियादी सवालों को लेकर लड़ रहा है. आगे भी संगठन यहां के मुद्दों को उठाता रहेगा. 

ये भी पढ़ें:   

Keshav Prasad Maurya: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को फर्जी डिग्री के मामले में मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की अर्जी  

Dengue in Firozabad: फिरोजाबाद में डेंगू व वायरल का कहर जारी, एक बच्ची की मौत, मृतकों की संख्या 51 तक पहुंची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget