एक्सप्लोरर

Rudraprayag: भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे पर जगह-जगह लैंडस्लाइड, तीर्थयात्री को हो रही भारी परेशान

Uttarakhand News: बद्रीनाथ हाईवे पर सम्राट होटल के पास पहाड़ी दरकने से राजमार्ग पर भारी मलबा और बोल्डर गिरा है, जिसे साफ करने के लिए एनएच विभाग की मशीनें जुटी हुई हैं.

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग में बारिश के कारण बद्रीनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है. पिछले कई दिनों से जहां सिरोबगड़ में राजमार्ग बंद हो रहा था, वहीं हाईवे के कई जगहों पर भूस्खलन होने लगा है. शनिवार दोपहर बारह बजे सम्राट होटल के पास पहाड़ी दरकने से राजमार्ग पर भारी मलबा और बोल्डर गिरा है, जिसे साफ करने के लिए एनएच विभाग की मशीनें जुटी हुई हैं.यहां पर राजमार्ग तीन घंटे से बंद पड़ा है, जिस कारण राजमार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हैं. जो राजमार्ग के खुलने का इंतजार कर रहे हैं.वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश के बावजूद एनएच विभाग बद्रीनाथ राजमार्ग पर कटिंग का कार्य कर रहा है, जिस कारण लोगों को घंटों जाम का सामना भी करना पड़ रहा है.

बद्रीनाथ हाईवे पर जगह-जगह  हो रहा भूस्खलन
बता दें कि रुद्रप्रयाग जिले में हर रोज रात के समय बारिश हो रही है. बारिश का असर दूसरे दिन धूप खिलने पर दिख रहा है.शनिवार सुबह से ही तेज धूप खिली है, इसके बावजूद बद्रीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से दस किमी की दूरी पर सम्राट होटल के पास ऊपरी पहाड़ी से भारी भरकम मात्रा में बोल्डर और मलबा आ गया है. जिस कारण राजमार्ग बंद पड़ा है और राजमार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं. वैसे बद्रीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से श्रीनगर के बीच ऑल वेदर के बाद से कई डेंजर जोन उभर आये हैं, जिनका निराकरण आज तक नहीं हो पाया है और बरसाती सीजन में ये डेंजर जोन मुश्किल पैदा कर रहे हैं. इसके साथ ही राजमार्ग के कई जगहों पर ऊपरी पर लूज प्वाइंटों का ट्रीटमेंट भी नहीं किया गया है, जो अब परेशानी खड़ी कर रहे हैं.

केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्री परेशान 
राजमार्ग के सम्राट होटल में बंद पड़े होने से चमोली जनपद और रुद्रप्रयाग जनपद के साथ ही केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्री भूख प्यासे सड़क में परेशान हैं. इनके लिए प्रशासन की ओर पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. तीन घंटे से राजमार्ग पर मलबा और बोल्डर हटाने का काम किया जा रहा है, जिससे लोग परेशान हैं. हालांकि एनएच विभाग की मशीने दोनों जगहों से कार्य कर रही हैं, लेकिन ऊपरी पहाड़ी से मलबा गिरने का सिलसिला भी जारी है. ऐसे में कार्य करने में खासी दिक्कतें हो रही हैं. इसके अलावा बरसाती सीजन में बद्रीनाथ राजमार्ग पर ऑल वेदर का कार्य किया जा रहा है. खांकरा के पास ऑल वेदर कार्य के तहत पहाड़ी कटिंग का कार्य चल रहा है, जिससे लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है और वे परेशान हैं. 

ये भी पढ़ें:-

Dehradun News: देहरादून के DM और SSP का हुआ तबादला, सोनिका होंगी नई जिलाधिकारी, दलीप कुंवर नए कप्तान

Gonda News: नाम और धर्म बदलकर महिला से रेप करने वाला दरोगा निलंबित, हुआ गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
SRN अस्पताल का नाम ठाकुर रोशन सिंह करने की मांग, प्रयागराज में लगे पोस्टर
SRN अस्पताल का नाम ठाकुर रोशन सिंह करने की मांग, प्रयागराज में लगे पोस्टर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget