एक्सप्लोरर

Rudraprayag: रुद्रप्रयाग पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, फर्जी भर्तियों की जांच पर दिया बड़ा बयान

Uttarakhand news: रुद्रप्रयाग जनपद मुख्यालय पहुंचने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इसी के साथ उन्होंने फर्जी भर्तियों को लेकर ये कहा.

Rudraprayag News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) जनपद मुख्यालय पहुंचने पर महेन्द्र भट्ट का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी के साथ ही केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया. मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के आगमन की खुशी में बीजेपी वरिष्ठ नेता की सीमा खांकरा में उनके स्वागत में एकत्रित हुए. 

इसके बाद यहां से बीजेपी प्रदेश के साथ वरिष्ठ नेता गुलाबराय स्थित बीजेपी कार्यालय में पहुंचे. यहां पहुंचने पर पहले से सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके आगमन पर पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ों से स्वागत किया. कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद सम्मलेन का आयोजन किया गया. सम्मलेन को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि जो प्यार और स्नेह रुद्रप्रयाग और चमोली की जनता से उन्हें मिला है. उसके लिए आजीवन आभारी रहेंगे. प्रदेश के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. 

'धामी सरकार की जांच, बनेगी उत्तराखंड के लिए इतिहास'
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है. फर्जी भर्तियों की जांच की जा रही है और जिस तरीके से जांच चल रही है, ऐसा कोई भी नहीं सोच सकता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जांच की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस सरकार में कई घोटाले हुए हैं, उनकी भी जांच की जा रही है. सीएम धामी पूरी जांच करवा रहे हैं. जांच की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं. उत्तराखण्ड में कोई ऐसा नहीं सोच सकता, जिस तरीके से जांच की जाएगी. जांच में दोषी पाये जाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने कहा कि जांच को लेकर गठित एसआईटी के अच्छे परिणाम आ रहे हैं.

'जल्द ही तीन नामों पर मुहर लगेगी'
कैबिनेट विस्तार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी में सामूहिकता से निर्णय लिये जाते हैं. रुद्रप्रयाग और चमोली को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है. जल्द ही तीन नामों पर मुहर लगेगी. इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को भी दायित्व बांटे जायेंगे. दायित्व बांटे जाने को लेकर मुख्यमंत्री के सामने इस विषय को रखा गया है. हरिद्वार पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव में बीजेपी को जनता का भारी बहुमत मिलेगा. बीजेपी के प्रति जनता का जो विश्वास बना है, वह जीत का परचम फहराएगा. रुद्रप्रयाग में अविश्वास आने के बाद खाली हुई जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के सीट के सवाल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर पिछली बार भी बीजेपी का व्यक्ति था और फिर से बीजेपी का ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा. इसके लिए रणनीति की जा रही है.

ये भी पढ़ें:-

UP News: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने की सीएम योगी से मुलाकात, ट्वीट कर कही ये बात

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget