एक्सप्लोरर

योगी सरकार के फैसले की RSS ने की तारीफ तो भड़क गए स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा- 'नफरत की आग...'

उत्तर प्रदेश में कांवड यात्रा के दौरान दुकानों पर नेम प्लेट लगाने का आदेश अब पूरी तरह विवादों में आ गया है. पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है.

UP News: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के मार्गों में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर 'नेम प्लेट' लगानी होगी. यह जानकारी बीते दिनों मुख्यमंत्री कार्यालय से दी गई है. इसे सत्ता पक्ष ने सराहनीय कदम बताया है तो विपक्ष निशाना साध रहा है. वहीं आरएसएस ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है. इस पर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया आई है. 

पूर्व मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा, 'भा.ज.पा शासित कुछ राज्यों में कांवरियों को खुश करने की विना पर प्रत्येक दुकानदारों को नेम प्लेट लगाने के आदेश का RSS  द्वारा स्वागत करना अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है जबकि यह निर्णय न केवल संविधान विरोधी है अपितु सांप्रदायिक सौहार्द को नफरत की आग में झोंकने तथा समाज व देश को  बांटने वाला भी है.'

UP News: सीएम योगी को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आरक्षण पर पत्र वायरल, पूछा ये सवाल

क्या बोले बीजेपी नेता
जबकि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर जो लोग हरिद्वार और गोमुख से जल लेकर 250-300 किलोमीटर की यात्रा करते हुए आते हैं. इसके लिए हमने प्रशासन से आग्रह किया था, जो लोग हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर ढाबा, होटल चलाते हैं, उनमें ज्यादातर लोग मुस्लिम समुदाय से होते हैं. कांवड़िए उनकी दुकानों पर जाते हैं, खाते हैं और वो नॉनवेज बेचते हैं. कहने का मतलब है कि दुकान हिंदू देवी-देवता के नाम पर और वहां नॉनवेज बेचते हैं, उन पर प्रतिबंध लगना चाहिए और उनके नाम की पहचान होनी चाहिए. हमें किसी के नॉनवेज बेचने पर आपत्ति नहीं है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पहले इस फैसले का विरोध किया था. लेकिन, अब वह बदल गए हैं. उनका कहना है कि पहले जिला प्रशासन ने सीमित एक दिशा-निर्देश दिया था, जिसमें कई प्रकार का कन्फ्यूजन था. अब राज्य सरकार ने उसे क्लियर किया है. कांवड़ यात्रियों की श्रद्धा, सुरक्षा और शुचिता के सम्मान की दृष्टि से किसी प्रकार का कम्युनल कन्फ्यूजन नहीं होना चाहिए. पहले लोकल लेवल से कन्फ्यूजन था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्लिपेज पर एक्शन, NHAI ने 3 अफसरों पर लगाया प्रतिबंध
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्लिपेज पर एक्शन, NHAI ने 3 अफसरों पर लगाया प्रतिबंध
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध
LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध
UP Assemby Session: 'मैं इस पद के काबिल भी हूं या नहीं...' विधानसभा स्पीकर सतीश महाना देंगे इस्तीफा?
'मैं इस पद के काबिल भी हूं या नहीं...' विधानसभा स्पीकर सतीश महाना देंगे इस्तीफा?
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना…
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget