एक्सप्लोरर

Roorkee News: रुड़की में मधुमक्खियों के हमले से सेवानिवृत्त फौजी की मौत, 2 घायल, रेलवे फाटक पास मची अफरा-तफरी

रुड़की में मधुमक्खियों के हमले से एक रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे फाटक के पास पेड़ों पर मधुमक्खियों के छत्ते हैं और केमिकल छिड़काव के कारण मधुमक्खियां आक्रोशित हो गईं.

Roorkee News: उत्तराखंड में रुड़की के बूचड़ी रेलवे फाटक पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने वहां से गुजर रहे लोगों पर अचानक हमला कर दिया. हमले में एक सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई. जबकि एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. मधुमक्खियों के इस हमले में कई बच्चे भी घायल हुए हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है.

दरअसल यह घटना गुरुवार(7 नवंबर) सुबह की है, जब कई लोग बूचड़ी रेलवे फाटक से गुजर रहे थे.इसी बीच अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने लोगों पर हमला बोल दिया. हमले के बाद लोग दहशत में आकर इधर-उधर भागने लगे. कुछ लोग जमीन पर लेट गए, जबकि कई लोग रेलवे फाटक पार कर आसपास के घरों में जाकर छिप गए. हमले के दौरान घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घायलों को मिलिट्री अस्पताल में कराया भर्ती
मधुमक्खियों के हमले में दुर्गा कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त फौजी सतीश चंद्र खंतवाल (65) की जान चली गई. इसके अलावा गोकुल सिंह बिष्ट (55) और एक युवती की हालत गंभीर है. एक अन्य घायल, लाल सिंह (56), को भी मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने धुआं करके मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

केमिकल के छिड़काव से मधुमक्खियां हुईं आक्रोशित
स्थानीय निवासियों ने बताया कि रेलवे फाटक के पास बड़े-बड़े पेड़ों पर मधुमक्खियों के छत्ते बने हुए हैं. घटना से पहले इन पेड़ों पर किसी केमिकल का छिड़काव किया गया था, जिससे मधुमक्खियां आक्रोशित हो गईं और लोगों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के इस हमले से लोग बुरी तरह सहम गए हैं और अब रेलवे फाटक से गुजरने से कतरा रहे हैं.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायलों का हालचाल जाना. कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और स्थानीय प्रशासन से केमिकल छिड़काव के मामले में जानकारी मांगी है.

स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल
मधुमक्खियों के हमले के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है.लोग रेलवे फाटक के पास से गुजरने से घबरा रहे हैं और इस घटना से सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय निवासी मांग कर रहे हैं कि प्रशासन मधुमक्खियों के छत्तों को हटाने और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाए.

अधिकारियों से कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मधुमक्खियों के छत्तों को हटाने और रेलवे फाटक के पास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते मधुमक्खियों के छत्तों को हटाया जाता और केमिकल छिड़काव की सावधानी बरती जाती, तो इस तरह की दुखद घटना को टाला जा सकता था.यह घटना प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है, और अब स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इस पर आवश्यक कार्रवाई करेगा.

ये भी पढ़ें: CM योगी यूपी उपचुनाव के ल‍िए आज से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार, INDIA गठबंधन के लिए रचा चक्रव्यूह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget