एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में पिस्टल की नोक पर सर्राफा व्यापारी से लूट, अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

UP News: अलीगढ़ में सर्राफा व्यापारी से लूट का मामला सामने आया है, लूटेरों ने बैग में रखी डेढ़ किलो चादी और सोने के अभूषण सहित 12 हजार नगदी बाइक के साथ लेकर फरार हो गए. 

Aligarh News: अलीगढ़ के थाना चंडोस इलाके में बेखौफ लूटेरों ने सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया. जब सर्राफा व्यापारी अपनी दुकान बंद करने के बाद एक बैग मे करीब डेढ़ किलो चांदी और सोने के आभूषण समेत 12 हजार नगद रूपये लेकर अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था. तभी सुनसान रास्ते पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर सर्राफा कारोबारी से लूट की और फरार हो गए. व्यापारी की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है.

थाना गभाना क्षेत्र के गांव में मंडोला गांव निवासी सर्राफा व्यापारी कन्हैया कुमार के द्वारा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए दी गई तहरीर में बताया है कि चडोस क्षेत्र के रामपुर में उसकी वर्षों पुरानी सोने चांदी के आभूषण की दुकान है. जिस दुकान को बंद करने के बाद करीब देर शाम पांच बजे सोने चांदी के आभूषण और नगद रूपये से भरे थैले को लेकर अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहा था.  तभी रामपुर गांव से करीब 1 किलोमीटर पहले रास्ते पर घात लगाकर खड़े दो अज्ञात बदमाशों ने हांथो मे लगी पिस्टल और डंडा दिखाते हुए उसकी बाइक को रोक लिया. बाइक रोकते ही बदमाशों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल रखते हुए बाइक, सोने चांदी के आभूषण और नगद रूपये से भरे थैले समेत मोबाइल लूट लिया.

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अज्ञात बदमाश उसको उसकी साथ हुई लूट की घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. लूट की घटना के बाद कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद एक किसान उसको खेतों में पशुओं के लिए चारा काटते हुए दिखाई दिया और उसने बदमाशों द्वारा कनपटी पर पिस्टल रखकर लूट किए जाने की बात किसान को बताने के साथ ही लूट की सूचना डायल 100 पर पुलिस को बताई. 

सर्राफा व्यापारी के साथ पिस्टल  की नोक पर हुई लूट की घटना के बाद क्षेत्राधिकारी गभाना रंजन कुमार शर्मा का कहना है कि थाना चडोस पर एक मामला पुलिस की संज्ञान में आया है.जिसमे एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना सामने आई है. इस संबंध में थाने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है. शीघ्र ही घटना का अनावरण कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Prayagraj: नकली नोट छापने वाले मदरसे के खिलाफ एक्शन शुरू, सोसाइटी का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की सिफारिश, प्रिंसिपल को हटाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के टनल में अभी फंसे आधा दर्जन मजदूर, रेस्क्यू में लगी मशीन हुई खराब
Live: चमोली के टनल में अभी फंसे आधा दर्जन मजदूर, रेस्क्यू में लगी मशीन हुई खराब
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget