एक्सप्लोरर

UP News: RO- ARO भर्ती परीक्षा लीक मामले में 23 के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस इनकी संपत्तियों को करेगी कुर्क

UP News: यूपी सरकार ने पेपर लीक करने वाले गिरोह के 23 सदस्यों के खिलाफ यूपी के कौशांबी जिले के मंझनपुर पुलिस स्टेशन में गैंगस्टर का केस दर्ज किया है. वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

Prayagraj News: यूपी लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरओ- एआरओ भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में यूपी की योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है.योगी सरकार ने पेपर लीक करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसते हुए मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्र समेत 23 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया है.गैंगस्टर की कार्रवाई होने के बाद पेपर लीक के आरोपी अब आसानी से जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे.इसके अलावा इन आरोपियों द्वारा अपराध के जरिए अर्जित की गई संपत्तियों को पुलिस अब कुर्क भी कर सकेगी.

पेपर लीक करने वाले गिरोह के 23 सदस्यों के खिलाफ यूपी के कौशांबी जिले के मंझनपुर पुलिस स्टेशन में गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है. आरओ- एआरओ यानी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की भर्ती परीक्षा इसी साल 11 फरवरी को यूपी के कई शहरों में आयोजित की गई थी. मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्र और गिरोह के अन्य सदस्यों ने परीक्षा से पहले ही पेपर लीक करा कर उसे लाखों रुपए में बेचा था.

TET पेपर भी कराया गया आउट
करीब 20 दिनों तक हुए हंगामे के बाद योगी सरकार ने परीक्षा को रद्द कर दिया था और इसे दोबारा कराए जाने का आदेश दिया था.आरओ एआरओ की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के मामले में अब तक 19 सदस्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है.यह सभी यूपी की अलग-अलग जेल में बंद है.इनके खिलाफ कुछ दिन पहले ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है.आरोप है कि इसी गिरोह ने साल 2021 में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET का पेपर भी आउट कराया था.गिरोह के सदस्यों पर कई आरोप है.

अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 
पेपर लीक गिरोह का मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा इन दिनों मेरठ जेल में बंद है. राजीव नयन मिश्रा की गिरफ्तारी यूपी एसटीएफ ने की थी.आरओ एआरओ भर्ती परीक्षा पेपर लीक के चार आरोपी अभी फरार हैं.उनकी तलाश में पुलिस की टीमें कई जगहों पर छापेमारी कर चुकी हैं.फरवरी महीने में रद्द हुई परीक्षा अब दिसंबर महीने में होने की उम्मीद है.इस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने का मामला लोकसभा चुनाव में भी मुद्दा बना था.

ये भी पढ़ें: पेपर लीक में आरोपों के बाद बेदीराम से उनके कार्यालय में मिले ओम प्रकाश राजभर, बताया था सपा का विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget