एक्सप्लोरर

RLD's Dalit Nyay Yatra: बागपत पहुंची आरएलडी की 'दलित न्याय यात्रा', आगरा में होगा समापन

RLD's Dalit Nyay Yatra: आरएलडी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नोजिया की अगुवाई में दलित न्याय यात्रा बागपत पहुंच गई है. इसका समापन आगरा में नौ अक्टूबर को किया जाएगा.

RLD's Dalit Nyay Yatra: आरएलडी की 'दलित न्याय यात्रा' मंगलवार को बागपत के मवीकलां, काठा, बागपत, सरूरपुर, बड़ौली गांव पहुंची. यात्रा में शामिल आरएलडी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नोजिया ने पीड़ित लोगों के अलावा अन्य लोगों से मिले. उनके साथ दुख साझा करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में आरएलडी का साथ दें, चूंकि इस सरकार में दलित और पिछड़ों को न्याय नहीं मिल रहा है. दलितों का अपमान हो रहा है और इसका बदला चुनाव में लेना होगा. आज चारों ओर गुजरात के लोग महत्वपूर्ण पदों पर काबिज हो रहे हैं. दलितों को जागरूक होने का आह्वान किया गया. शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का भी आह्वान किया. सरकार ना हीं किसानों का भला कर रही है न युवाओं का. देश में बेरोजगारी बढ़ रही है.

आरएलडी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नोजिया का कहना है कि 'आरएलडी की दलित न्याय यात्रा सात तारीख से शुरू हुई है, जो सहारनपुर से शुरू होकर आगरा की ओर जा रही है. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रदेश के अंदर लगातार दलित, पिछड़ों, आदिवासियों आदि युवाओं और बेरोजगारों पर अत्याचार हो रहे हैं.'

प्रशांत कन्नोजिया का कहना है कि 'हमारा मानना है कि जब 2022 में जब हमारी सरकार बने तो कम से कम इस बात का अंदेशा हो कि कितने लोगों पर योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अत्याचार किए हैं ताकि उन्हें प्राथमिकता से न्याय दिलाया जा सके और उनकी बात को सुना जा सके, यह चुनावी यात्रा नहीं बल्कि दर्द बांटने का एक यात्रा है, जिसमें हम लोगों से मिल रहे हैं ताकि पता चले कि कितने अत्याचार इस योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया है.'

उनके अनुसार वह आगरा में नौ अक्टूबर को कांशीराम जयंती मनाएंगे, जिसमें जयंत चौधरी भी आएंगे और उस कार्यक्रम के साथ वह अपनी दलित न्याय यात्रा का समापन करेंगे और यह संदेश देंगे कि बाबा साहेब अंबेडकर, चौधरी चरण सिंह, कांशीराम, सुहेल, साहू सबकी विचारधार को सम्मलित करके किसी तरह से उत्तर प्रदेश के लोगों को न्याय मिले. उनका कहना है कि 'आरएलडी मजबूत स्थिति में है और आरएलडी का जो गठबंधन होगा मुझे लगता है कि वो ही एक मात्र विकल्प होगा, जिसमें दलित, पिछड़े, आदिवासी, युवा, किसान सब चुनने जा रहे हैं. उनको लगता है कि बीजेपी को हराने का माद्दा आरएलडी और उसके गठबंधन में है हमारे नेता ने दलित समाज के लिए हाथरस में लाठी खाई है. ये जब सदन में बैठेंगे तो न्याय करेंगे.'

आरएलडी राष्ट्रीय सचिव डाक्टर कुलदीप उज्जवल का कहना है कि 'आरएलडी की ओर से आयोजित यह न्याय यात्रा, जिसकी अगुवाई हमारे अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नोजिया कर रहे हैं. न्याय यात्रा का उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन क्रांति को लाने का है. सामाजिक परिवर्तन लाकर और जो वंचित समाज है जो दलित समाज है उसे मुख्य धारा से जोड़ने का है.'

उनका कहना है कि 'जिस समाज को सदियों से वंचित किया गया और सामाजिक तौर पर जिसका तिरस्कार किया गया, मुख्य धारा से हटाया गया, उस समाज को मुख्य धारा से जोड़ने का उद्देश्य इस न्याय यात्रा का है, जो सहारनपुर से शुरू हुई है और इसका आगरा में समापन होगा. यह प्रत्येक जनपद में जा रही है और शोषित पीड़ितों से मिलने का काम कर रही है और उनको मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रही है.'

कुलदीप उज्जवल के अनुसार 'हमारी न्याय यात्रा का उद्देश्य है कि जिन लोगों को मुख्य धारा से हटा दिया गया और जिन लोगों को जाति के नाम पर पीछे किया गया, जिनकी बहन बेटियों को कुचलने का काम किया गया और बलात्कार कर उनको बर्बाद करने का काम किया गया. उनको न्याय दिलाने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया. दलित समाज आरएलडी में पहले भी रहा था और अब भी रहेगा. दलित समाज अपनी बेहतरी की बात करता है दलित समाज को अपनी नस्लों और फसलों की चिंता है. वो अपने नौजवानों को रोजगार की बात करता है. जाति और मजहब से हटकर मुख्य धारा से जुड़ना चाहता है जिसे मनुवादी सोच के लोगों ने पीछे करने का काम किया है. उनके आरक्षण को छीनने का प्रयास किया गया है.'

इसे भी पढ़ेंः

Sufi Islamic Board के राष्ट्रीय प्रवक्ता का दावा, देश के 10 राज्यों में संचालित हो रही हैं आतंकी गतिविधियां

Shivpal Yadav News: शिवपाल सिंह के रथ पर लगाई गई मुलायम सिंह की तस्वीर, देखें- कितना आलिशान है रथ

यह भी देखेंः 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्टी लेवल पार्किंग, कैशलेस बीमा से टैबलेट तक... CM योगी की वकीलों को सौगात
मल्टी लेवल पार्किंग, कैशलेस बीमा से टैबलेट तक... CM योगी की वकीलों को सौगात
राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों का हल्ला बोल, ग्रेटर नोएडा में हुई महापंचायत
राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों का हल्ला बोल, ग्रेटर नोएडा में हुई महापंचायत
बस्ती में डीजल चोर गैंग का खुलासा, BJP का झंडा लगा दिखाते थे दादागिरी
बस्ती में डीजल चोर गैंग का खुलासा, BJP का झंडा लगा दिखाते थे दादागिरी
अखिलेश ने शिवपाल से वापस ली अहम जिम्मेदारी, BJP ने याद दिलाई 9 साल पुरानी बात
अखिलेश ने शिवपाल से वापस ली अहम जिम्मेदारी, BJP ने याद दिलाई 9 साल पुरानी बात

वीडियोज

Mahadangal:ब्रिक्स में खाने को लेकर, विपक्ष को बड़ी दिक्कत!| PM Modi | Brics Summit 2026|Sanjay Raut
Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान निकाय चुनाव में लहराया भगवा! | BJP | Congress | ABP News
Bollywood News: प्रमोशन का नया अंदाज! गणेश उत्सव के मौके पर शुरू हुआ फिल्म 'रामायण' का म्यूजिकल कैंपेन (14.09.26)
Yeh Fitoor Tera: Saumya के घर बुलावा और छा गया सन्नाटा! माँ के फैसले से सहम गई Saumya!
The Revolutionaries: Nikkhil Advani ने Bhuvan Bam, Rohit Saraf और Pratibha Ranta की Casting पर की बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी गुट ने नंदीग्राम-रेजिनगर से किया उम्मीदवार का ऐलान, मुस्लिम चेहरों पर दांव
TMC के बागी गुट ने नंदीग्राम-रेजिनगर से किया उम्मीदवार का ऐलान, मुस्लिम चेहरों पर दांव
एशिया कप ट्रॉफी विवाद: AIMIM नेता वारिस पठान की दो टूक, 'वो हाथ जो...'
एशिया कप ट्रॉफी विवाद: AIMIM नेता वारिस पठान की दो टूक, 'वो हाथ जो...'
स्टेज 4 कैंसर के दर्द में नफीसा अली, ओवरी और पेट के बाद लीवर तक पहुंचा इंफेक्शन
स्टेज 4 कैंसर के दर्द में नफीसा अली, ओवरी और पेट के बाद लीवर तक पहुंचा इंफेक्शन
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी
भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल 
भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल 
'काजू की बोरी...', रणधीर जायसवाल के वायरल वीडियो पर केरल कांग्रेस का तंज
'काजू की बोरी...', रणधीर जायसवाल के वायरल वीडियो पर केरल कांग्रेस का तंज
गुरुग्राम में महिला राइडर को कार सवार ने मारी टक्कर, किए गंदे इशारे- गुस्से में यूजर्स
गुरुग्राम में महिला राइडर को कार सवार ने मारी टक्कर, किए गंदे इशारे- गुस्से में यूजर्स
Rajasthan Nikay Chunav Result Live: राजस्थान निकाय चुनाव नतीजों की तस्वीर साफ, इस पार्टी ने मारी बाजी
Live: राजस्थान निकाय चुनाव नतीजों की तस्वीर साफ, इस पार्टी ने मारी बाजी
Embed widget