एक्सप्लोरर

हरियाणा में 'हैंडपंप' गाड़ने से पीछे क्यों हटे जयंत चौधरी? RLD के सामने आखिर क्या थी मजबूरी

Haryana Elections 2024: आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा कि हमारे नेता जयंत चौधरी सोच समझकर ही फैसला लेते हैं. उनका ये बड़ा फैसला है और उसके पीछे की सोच भी बड़ी है.

Jayant Chaudhary on Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं. सभी दल पूरी ताकत के साथ हरियाणा की रणभूमि में सियासी अस्त्र और शस्त्र लेकर उतरे हैं, लेकिन हरियाणा के सियासी मैदान से एक बड़े योद्धा गायब हैं. हम बात कर रहें हैं राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी की. आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि जयंत चौधरी ने हरियाणा में हैंडपंप गाड़ने से अपने कदम पीछे खींच लिए, चर्चा ये भी है कहीं किसान आंदोलन से दूरी भी तो हरियाणा चुनाव ना लड़ने की मजबूरी बन गया हो.

जयंत चौधरी का जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला चौंकाने वाला था. कुछ इसी तरह से हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक भी सीट पर चुनाव ना लड़ना भी बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है. सवाल है कि 750 किलोमीटर दूर जम्मू कश्मीर में 12 सीट पर चुनाव लड़ना आरएलडी की बड़ी रणनीति का हिस्सा है और हरियाणा में चुनाव ना लड़ना भी बीजेपी की एक बड़ी रणनीति है. अब सवाल उठ रहें हैं कि जयंत चौधरी के सामने क्या कोई बड़ी मजबूरी थी या फिर ये फैसला गठबंधन के लिए जरूरी था. इसको लेकर तमाम सवाल जरूर खड़े हो रहें हैं और हरियाणा की कुरुक्षेत्र से जयंत से दूरी लोगों को अखर भी रही है.

गठबंधन में कई बातें देखनी पड़ती हैं- त्रिलोक त्यागी

सियासत में हर बात के पीछे की बड़ी वजह होती है और हरियाणा चुनाव में हैंडपंप से पानी ना निकालना भी किसी वजह की तरफ इशारा कर रहा है. इस बारे में हमने जब आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी से बात की तो उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी थी, अकेले नहीं. हम बीजेपी के साथ गठबंधन में हैं तो तमाम बातें देखनी पड़ती हैं. बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया और हम इस फैसले के साथ खड़े हो गए, जम्मू कश्मीर में हमने भी अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया तो बीजेपी हमारे फैसले के साथ खड़ी हो गई. हम जम्मू कश्मीर में 12 सीटों पर चुनाव पूरी ताकत से लड़ रहें हैं.

हमारे नेता बड़ा सोच समझकर फैसला लेते हैं- राजेंद्र शर्मा

अब सियासी बात आई तो दूर तलक जाएगी ही. हरियाणा चुनाव में एक भी सीट पर आरएलडी ने प्रत्याशी नहीं उतारा, इसके पीछे क्या सोच, क्या मजबूरी और क्या कारण है जरूरी. इस पर हमने जब आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि हमारे नेता जयंत चौधरी सोच समझकर ही फैसला लेते हैं. उनका ये बड़ा फैसला है और उसके पीछे की सोच भी बड़ी है. सियासत में हर कदम के मायने होते हैं. हम बीजेपी के साथ गठबंधन में हैं तो चुनाव लड़ने से ज्यादा हमें चुनाव लड़वाने पर फोकस करना पड़ा. शायद यही वजह है कि हम हरियाणा के मैदान में नहीं उतरे हैं और बीजेपी सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है.

बीजेपी से सौदेबाजी की स्थिति में नहीं जयंत चौधरी

हरियाणा चुनाव का संग्राम जीतने को सभी दलों ने रणभेरी बजा रखी है, लेकिन जयंत का हैंडपंप मैदान से गायब है. इस बारे में हमने जब वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र शर्मा से बात की तो बोले जयंत चौधरी बीजेपी से सौदेबाजी की स्थिति में नहीं हैं अब. बीजेपी का अपना अनुशासन है और गठबंधन धर्म निभाते हुए जयंत को भी ये अनुशासन मानना पड़ेगा. दूसरी बड़ी बात ये है किसान आंदोलन में जयंत के मजबूती से शामिल ना होने से किसान भी नाराज हैं और वहां के जाट भी. ऐसे में जयंत इस माहौल में ऐसा कदम नहीं उठाना चाहते जो भविष्य की राजनीति पर असर डाले, इसलिए बीजेपी के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले के वो साथ हो गए. जयंत चौधरी ने इसीलिए हरियाणा में हैंडपंप गाड़ने से दूरी बना ली और प्रत्याशी नहीं उतारे.

मेरठ में कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन, कहा- 'CM योगी का बुलडोजर पंचर हो गया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'स्मृति ईरानी अब फ्यूज' BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज
'स्मृति ईरानी अब फ्यूज' BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज
बसपा में सस्पेंस खत्म, सतीश चंद्र मिश्रा पर मायावती ने लिया बड़ा फैसला
बसपा में सस्पेंस खत्म, सतीश चंद्र मिश्रा पर मायावती ने लिया बड़ा फैसला
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget