एक्सप्लोरर

पहले फिलिस्तीन, अब बांग्लादेश, प्रियंका गांधी की बैग पॉलिटिक्स पर RLD चीफ जयंत चौधरी ने शेयर की कविता, जानें- क्या कहा?

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा का एक बैग इन दिनों सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है. अब इस पर राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है.

UP News: कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा फिलस्तीन के लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए सोमवार को एक ऐसा हैंडबैग लेकर संसद पहुंचीं जिस पर ‘फलस्तीन’ लिखा हुआ था. वह कई मौकों पर गाजा में इजराइल की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाती और फलस्तीनियों के साथ एकजुटता व्यक्त करती रही हैं. मंगलवार को प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के अन्य सांसद बांग्लादेश के समर्थन वाला बैग लेकर पहुंचे.

सोमवार को प्रियंका ने जो हैंडबैग लिया हुआ था उस पर अंग्रेजी में ‘पेलेस्टाइन’ (फिलस्तीन) लिखे होने के साथ फलस्तीन से जुड़े कई प्रतीक भी बने हुए थे. मंगलवार को वह जो बैग लेकर पहुंची उस पर लिखा था- बांग्लादेश के हिन्दुओं और इसाइयों के साथ खड़े हों.

अब इस पर केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने बिना नाम लिए प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक कविता शेयर करते हुए जयंत चौधरी ने लिखा- What’s in the bag?

वाराणसी में भी संभल जैसा मंदिर मिलने पर योगी सरकार की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

इससे पहले हैंडबैग मुद्दे पर वायनाड की सांसद पर निशाना साधते हुए भाजपा के लोकसभा सदस्य अनुराग ठाकुर ने आश्चर्य जताया कि वह क्या संदेश देना चाहती थीं.

उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रियंका गांधी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर एक शब्द भी नहीं बोला, लेकिन फलस्तीन लिखा बैग के साथ एक फैशन स्टेटमेंट बनाना चाहती हैं.

प्रियंका ने दी ये प्रतिक्रिया
भाजपा नेताओं द्वारा इस हैंडबैग का मुद्दा उठाने के बारे में पूछे जाने पर, प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘उन्हें बताएं कि उन्हें बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों - हिंदुओं और ईसाइयों - पर हो रहे अत्याचारों के बारे में कुछ करना चाहिए. बांग्लादेश सरकार से बात करें और इन्हें रोकें.’’

नई दिल्ली में फिलस्तीनी दूतावास प्रमुख आबिद अलरजाक अबू जाजर ने पिछले हफ्ते प्रियंका गांधी से मुलाकात कर कांग्रेस नेता को केरल के वायनाड से उनकी हालिया चुनावी जीत पर बधाई दी थी. (भाषा इनपुट के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget