एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा के बाद कांग्रेस से भी होगा जयंत चौधरी का गठबंधन? जानें- राहुल गांधी पर क्या बोले रालोद अध्यक्ष

Jayant Chaudhary on Congress Alliance: जयंत चौधरी ने निकाय चुनाव में रालोद को मिली सफलता का पूरा श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि न तो वह और न ही हमारे बड़े नेता प्रचार करने आए.

UP News: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी का समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन जारी रहेगा और कांग्रेस के साथ गठजोड़ की संभावना पर विपक्ष विचार करेगा. रालोद अध्यक्ष चौधरी ने बागपत से पार्टी के 15 दिवसीय 'समरसता अभियान' की शुरुआत करने के बाद यहां संवाददाताओं से कहा, ''समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन है और यह जारी रहेगा.'' सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहले ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के इस दावे का समर्थन कर चुके हैं कि उनकी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को वहां समर्थन देगी जहां वह मजबूत है.

राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता से जुड़े बनर्जी के बयान का समर्थन करते हुए यादव ने हाल ही में कहा था कि जो पार्टी राज्य में मजबूत है उसे वहां चुनाव लड़ना चाहिए. वर्ष 2017 के उप्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के गठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़ने के बाद कांग्रेस पार्टी से सपा दूरी बनाए हुए है. हालांकि, उप्र में मुख्य विपक्षी दल सपा ने पिछले संसदीय चुनावों में रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था. कांग्रेस ने भी पिछले साल मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारा.

चौधरी ने निकाय चुनाव में रालोद को मिली सफलता का पूरा श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि न तो वह और न ही हमारे बड़े नेता प्रचार करने आए, बल्कि कार्यकर्ताओं ने खुद मेहनत की. हालांकि, पूरा विपक्ष उप्र के 17 नगर निगमों में महापौर की किसी भी सीट पर जीत हासिल करने में नाकाम रहा, लेकिन सपा और रालोद ने नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत चुनावों में कुछ पदों पर जीत हासिल की. इससे पहले बागपत से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने 15 दिवसीय 'समरसता अभियान' की शुरुआत करते हुए चौधरी ने कहा कि आज देश को एकता की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम कुछ नहीं है, हम सब एक हैं और एक मुल्क में रहते हैं.

जैन धर्मशाला बागपत में समरसता अभियान तथा धन्यवाद सभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाले पार्टी प्रत्याशियों को बधाई दी और कहा कि जिसने वोट दिया उनका भी सम्मान करें और जिन्होंने वोट नहीं दिया उनका भी सम्मान करें. उन्‍होंने निर्वाचित प्रतिनिधियों को नसीहत दी कि शहर के लोगों को साथ लेकर चलने का काम करें, शहर में जो विकास रह गया उसे अब कराने का काम करें. रालोद अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक शहर में 28 फीसदी लोग रहते हैं यानी गांवों में ना तो विकास हुआ और ना ही लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिला, इसलिए लोग शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं.

ऐसे में स्थानीय निकायों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी बढ़ जाती है. जयंत ने चौधरी चरण सिंह और अजित सिंह का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि बागपत के लोग उनको भी वैसा ही आशीर्वाद देंगे. रालोद प्रमुख पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पौत्र और पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के पुत्र हैं. रालोद के वरिष्ठ नेता राज कुमार सांगवान ने बताया कि समरसता अभियान का समापन तीन जून को चांदपुर और बिजनौर में होगा. उन्होंने कहा कि समरसता अभियान का पहला चरण 12 फरवरी को चौधरी अजीत सिंह की जयंती मनाने के लिए शुरू किया गया था और अब दूसरा चरण आज बागपत से शुरू हुआ है. अगले 15 दिनों में पश्चिमी उप्र के धनौरा, नौगांव, फतेहपुर सीकरी, आगरा ग्रामीण, मुरादनगर, मोदीनगर, बिजनौर और चांदपुर में अभियान चलाया जाएगा. गौरतलब है ह‍ि चौधरी अजीत सिंह ने समरसता अभियान की शुरुआत की थी और उनके निधन के बाद उनके बेटे जयंत चौधरी ने अभियान जारी रखने का फैसला किया.

UP Politics: पश्चिमी यूपी में जयंत चौधरी की आंधी, BJP को पछाड़ा, अखिलेश यादव का साथ छोड़ा तो साफ हो जाएगी सपा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget