एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में सियासी खिचड़ी पका रहे जयंत चौधरी NDA या INDIA के साथ? अटकलों के बीच रुख किया साफ

Jayant Chaudhary News: रालोद विधायकों की विधानभवन में मुख्यमंत्री के साथ की गई मुलाकात ने अटकलों को और बल दे दिया. इस मुलाकात के बाद फिर से जयंत चौधरी यूपी की राजनीति में चर्चा बने हुए हैं.

UP News: सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए (NDA) में शामिल होने की अटकलों के बीच रालोद प्रमुख जयंत चौधरी (RLD Chief Jayant Chaudhary) ने साफ कर दिया है कि विपक्षी दलों के खेमे 'इंडिया' की बैठक में शामिल होंगे. मुंबई में 31 अगस्त और एक सितंबर को विपक्षी गठबंधन की बैठक होने जा रही है. इन दिनों उत्तर प्रदेश की सियासत रालोद प्रमुख के इर्द-गिर्द घूम रही है. दिल्ली सर्विस बिल पर वोटिंग के दौरान राज्यसभा से जयंत चौधरी की गैरमौजूदगी ने विपक्षी खेमे में खलबली मचा दी थी. चर्चा उड़ी की जयंत चौधरी बीजेपी हाईकमान के संपर्क में हैं. हालांकि सदन से जयंत चौधरी के गायब रहने का रालोद ने बचाव किया. सफाई में जयंत चौधरी के पारिवारिक कारण का हवाला दिया गया.

रालोद इंडिया-एनडीए में किसके साथ है?

इस बीच, रालोद विधायकों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करना चर्चा का विषय बन गया. रालोद विधायकों की विधानभवन में मुख्यमंत्री के साथ की गई मुलाकात ने अटकलों को और बल दे दिया. सवाल एक बार फिर जयंत चौधरी के रुख पर उठने लगे. ताजा घटनाक्रम के बाद रालोद ने ट्वीट कर सफाई पेश की. रालोद की तरफ से बताया गया कि गन्ना भुगतान में विलंब किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गई है. रालोद किसानों के हित की आवाज हमेशा उठाता रहा है.

अटकलों के बीच जयंत चौधरी की सफाई

इसलिए राजपाल बालियान के नेतृत्व में विधायक दल ने गन्ना भुगतान के मामले पर मुख्यमंत्री से मुलाकात शीघ्र भुगतान का आग्रह किया. जयंत चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ''मैं निश्चित रूप से इंडिया की अगली बैठक में भाग लूंगा.’’ बता दें कि केंद्र की बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया नाम से नया गठबंधन है. विपक्षी गठबंधन की पहली महाबैठक पटना में हुई थी. बेंगलुरु की बैठक में सपा मुखिया समेत जयंत चौधरी भी शामिल हुए थे. अब तीसरी बैठक का आयोजन मुंबई में होने जा रहा है. 

Flying Kiss Row: 'अगर वो हाथ भी हिलाएंगे तो BJP के लोगों को...', फ्लाइंग किस पर राहुल गांधी के समर्थन में शिवपाल यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'स्मृति ईरानी अब फ्यूज' BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज
'स्मृति ईरानी अब फ्यूज' BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज
बसपा में सस्पेंस खत्म, सतीश चंद्र मिश्रा पर मायावती ने लिया बड़ा फैसला
बसपा में सस्पेंस खत्म, सतीश चंद्र मिश्रा पर मायावती ने लिया बड़ा फैसला
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget