एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच जयंत चौधरी बोले- मैं नया सूट सिलवाऊं?

UP Politics: बागपत पहुंचे जयंत चौधरी ने मीडिया से कहा कि यूपी में जंगल राज है. चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले से उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, वे बहुत बहादुर है और हर चीज के लिए तैयार हैं.

RLD Chief Jayant Chaudhary in Baghpat: महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार (2 जुलाई) को बड़े सियासी उठापटक के बाद, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी सियासी फेरबदल को लेकर कयासाआराई शुरु हो चुकी है. इन कयासों को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athawale) और ओपी राजभर (OP Rajbhar) के साथ बीजेपी के कई नेताओं के बयानों ने हवा देने का काम किया. सोमवार (3 जुलाई) को राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी बागपत पहुंचे. इस दौरान उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि क्या आप चाहते हैं कि मैं नया सूट सिलवाऊं? उन्होंने कहा कि वह फिलहाल यहां एक सामाजिक कार्यकर्म में शामिल होने आए हैं, किसी राजनीतिक मंच पर होते तो खुल कर इस मुद्दे पर बात करते.

आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी से महागठबंधन और अजित पवार द्वारा एनसीपी में बगावत कर महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने को लेकर कहा कि राजनीति में ये बातें होती रहती हैं. यह कोई नई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि  बिहार की राजधानी पटना में होने वाली महागठबंधन की अगले दौर की बैठक में वे जरुर शामिल होंगे. जयंत चौधरी ने कहा लोकसभा चुनाव 2024 में जनता अपना फैसला देगी, जनता के फैसले पर किसी का कब्जा नहीं है. वह अपना मैंडेट आगामी चुनावों में देगी. 

चंद्रशेखर आजाद हैं बहादुर- जयंत चौधरी

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद में जानलेवा हमले के सवाल पर जयंत चौधरी ने कहा कि, ये यूपी में जंगल राज का सबसे बड़ा प्रमाण है. लोगों जातिवादी जहर से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसे नफरत को पनाह देते हैं वह खुद तबाह हो जाएं. जयंत चौधरी ने चंद्रशेखर आजाद तारीफ करते हुए कहा कि वे बहुत बहादुर हैं, उन पर इस तरह की चीजों से कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है. वह हर तरह की परिस्थिति के लिए तैयार हैं.

ओपी राजभर और रामदास अठावले ने किया ये दावा

मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक  इससे पहले आरपीआई (ए) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दावा किया था कि महाराष्ट्र की तरह यूपी में भी सियासी फेर बदल हो सकता है. जयंत चौधरी बहुत जल्द एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकते हैं. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने जयंत चौधरी का नाम लिए बगैर कहा कि सपा के कुछ विधायक सरकार में शामिल होना चाहते है, जबकि कुछ लोकसभा का टिकट चाहते है. कई नेता उनके संपर्क में हैं. 

ये भी पढ़ें: UP News: पबजी खेलते चार बच्चों की मां से हुआ इश्क, प्रेमी के लिए पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंची महिला, जानें फिर क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget