एक्सप्लोरर

Ankita Bhandari Murder: पूर्व मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी से उत्तराखंड में सियासत तेज, हरीश रावत ने BJP पर साधा निशाना

ऋषिकेश में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या मामले में बीजेपी नेता का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है. हरीश रावत ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं.

Uttarakhand News: ऋषिकेश (Rishikesh) में अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) की हत्या मामले में बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री विनोद आर्य (Vinod Arya) के बेटे की गिरफ्तारी के बाद राज्य की सियासत गर्मा गई है. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने बीजेपी को घेरते हुए इस घटना को पहाड़ की अस्मिता के लिए चुनौती करार दिया. उन्होंने कहा कि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करना, सरकार और प्रशासन की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से पहाड़ की बहू और बेटी खुद को असुरक्षित महसूस करती है.

संदिग्ध परिस्थिति में गायब हुई थी अंकिता

लक्ष्मण झूला थाना के अंतर्गत स्थित एक रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने विनोद आर्य के बेटे और रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया है. एएसपी पौड़ी शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि होटल मालिक अंकिता भंडारी को गेस्ट के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाते थे. मना करने पर अंकिता की होटल मालिक और अन्य आरोपियों के साथ बहस होती थी. इसी प्रकार की वारदात 18 सितंबर की शाम को भी हुई.

इसलिए कर दी अंकिता की हत्या

अंकिता को मनाने के लिए होटल मालिक पुलकित आर्य, सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता और प्रबंधक सौरभ भास्कर तीनों दोपहिया वाहन से उसे ऋषिकेश लेकर आए. वापसी में चीला शक्ति नहर के किनारे बैठ कर तीनों ने मिलकर शराब पी औऱ अंकित को भी पिलाई. इस दौरान पुलकित की अंकिता के साथ फिर से बहसबाजी होने लगी. गुस्से में अंकिता ने पुलकित आर्य का मोबाइल नहर में फेंक दिया. नशे में धुत तीनों लोगों ने गुस्से में अंकिता भंडारी की हत्या कर उसे नहर में धक्का दे दिया. इसके बाद तीनों लोग रिजॉर्ट पहुंचे और अंकिता के कमरे में होने की जानकारी रिजॉर्ट स्टाफ को देते हुए कुक से चार लोगों के लिए खाना बनाने के लिए कहा. खाना खुद पुलकित अंकिता के कमरे में ले गया. जिससे कि अंकिता के गायब होने का शक किसी पर ना जाए. 

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी मर्डर केस पर सीएम धामी सख्त, बोले- 'दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी

आरोपियों को ले जा रही जीप के साथ तोड़फोड़

उधर, अंकिता की मौत की खबर पर उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आज जब पुलिस आरोपियों को लेकर कोर्ट जा रही थी उसी बीच जैसे ही पुलिस की जीप कोडिया गांव के पास पहुंची ग्रामीणों ने जीप का घेराव कर दिया और आरोपियों की बुरी तरह धुनाई कर दी. लोगों ने पुलिस जीप में भी तोड़फोड़ की जिसके बाद आसपास के थानों से पुलिस बल को बुलाकर मौके से आरोपियों को निकाला गया. ग्रामीणों का कहना है कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर यदि आरोपियों के रिजॉर्ट पर बुलडोजर नहीं चलाया गया तो ग्रामीण खुद ही रिजॉर्ट को क्षतिग्रस्त कर देंगे. 

ये भी पढ़ें -

UP News: यूपी के बाढ़ग्रस्‍त जिलों का CM योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों से बोले- राहत कार्यों में लाएं तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget