एक्सप्लोरर

ऋषि कपूर बचपन से ही बहुत संस्कारी थे : ए. कृष्णमूर्ति

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की खबर सुन कर फिल्मकार ए.कृष्णमूर्ति को कपूर के बचपन से लेकर अब तक की कई यादें ताजा हो गईं।

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की खबर सुन कर फिल्मकार ए.कृष्णमूर्ति को कपूर के बचपन से लेकर अब तक की कई यादें ताजा हो गईं। 91 वर्षीय ए. कृष्णमूर्ति ने याद किया कि कैसे दशकों पहले युवा ऋषि 'चिंटू' के नाम से प्रसिद्ध थे और वे अपने पिता या चाचा के फिल्म सेटों पर आया करते थे और उनके साथ खुशी से खेला करते थे। कृष्णमूर्ति ने आईएएनएस को बताया, "वह हमेशा एक बहुत ही अच्छा व्यवहार करने वाला, सुसंस्कृत बच्चा था। यहां तक कि उसकी भावी पत्नी और छोटी बाल कलाकार नीतू सिंह भी मेरी गोद में खेला करती थीं। वर्षों बाद, जब उनकी शादी हुई तो हमारे पारिवारिक संबंध और मजबूत हो गए।" वह जिन घटनाओं का जिक्र कर रहे थे, वे फिल्म 'नजराना' (1961) के आसपास की थीं, जिसमें वह प्रोडक्शन एक्जीक्यूटिव थे और फिल्म जगत के बड़े नामों जैसे राज कपूर, वैजंतीमाला, उषा किरण, जेमिनी गणेशन (रेखा के पिता) के साथ उनके संपर्क काफी नजदीकी थे। तब नौ वर्षीय ऋषि अक्सर सेट पर आते थे। वहीं पांच साल की चुलबुली बाल अभिनेत्री नीतू वीनस पिक्च र्स की सुपरहिट म्यूजिकल फिल्म 'सूरज' (1966) में राजेंद्र कुमार, वजंतीमाला, मुमताज, अजीत और जॉनी वॉकर के साथ थीं। कृष्णमूर्ति ने आगे याद किया, "नीतू ने 'सूरज' के साथ एक बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। सालों बाद, उन्होंने और ऋषि ने शादी की और पूरी इंडस्ट्री इस 'जोडी' से काफी खुश थी।" 18 साल की उम्र में, जब ऋषि कपूर बॉलीवुड में 'बॉबी' के साथ अपना शानदार डेब्यू करने जा रहे थे , तब राज कपूर अपने बेटे के लिए एक अच्छा पाश्र्वगायक ढूंढ़ रहे थे, जबकि मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश जैसे दिग्गज कलाकार उस समय थे। "सौभाग्य से, मुझे एक युवा लेकिन बहुत प्रतिभाशाली लड़के शैलेंद्र सिंह के बारे में पता चला और मैंने उसकी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से सिफारिश की। संगीत-निर्देशक जोड़ी ने इसे अप्रूव कर दिया। बाद में ऋषि कपूर ने मुझे धन्यवाद देकर कहा कि उन्हें 'आवाज' और फिल्म उद्योग को एक नया गायक देने के लिए आभार।" कृष्णमूर्ति की बेटी और इनके फैमिली बैनर टीएफआई की एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रम्या अय्यर ने आईएएनएस को बताया, "हर साल गणेशोत्सव को कपूर परिवार द्वारा भव्यता से मनाया जाता है और ऋषि व्यक्तिगत तौर पर फोन करके मेरे पिता को इस मौके पर आमंत्रित करते थे। जब हम वहां जाते थे तो वह हमेशा हमारा गेट पर ही स्वागत करते थे। वह बहुत ही संस्कारी और विनम्र थे, हमेशा बड़ों का आदर करते थे और स्पॉट बॉय से लेकर ऊपर तक सबसे बात करते थे।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget