एक्सप्लोरर

जब ऋषि कपूर ने 30 हजार रुपये में खरीदा था अमिताभ का अवॉर्ड

ऋषि कपूर भारतीय सिनेमा का वो चेहरा हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा रोमांटिक फिल्मों में काम किया है। फिलहाल, ऋषि न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। 4 सितंबर,1952 को जन्मे ऋषि कपूर की जिंदगी काफी दिलचस्प रही है, आइए जानते हैं, अपने दौरे के चॉकलेटी बॉय रहे ऋषि कपूर की जिंदगी के कुछ अनसुने किस्से।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे, बीती शाम से उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली। ऋषि कपूर इंडियन सिनेमा का वो जाना पहचाना नाम रहे जिसने हमेशा दर्शकों का मनोरंजन किया, ऋषि कपूर एक ऐसे परिवार से थे, जिन्हें सिनेमा के इतिहास में अपने योगदान के लिए हमेशा जाना जाता रहेगा। ऋषि कपूर ने अपने करियर में 155 से ज्यादा फिल्में की हैं। इस दौरान उन्हें अपनी लाजवाब अदाकारी के लिए कई अवॉर्ड्स भी मिले।

जब ऋषि कपूर ने 30 हजार रुपये में खरीदा था अमिताभ का अवॉर्ड ज्यादातर लोग ये समझते हैं कि ऋषि की पहली फिल्म 'मेरा नाम जोकर' थी, लेकिन बहुत ही कम लोगों को इस बात का पता है कि 'मेरा नाम जोकर' से पहले वो 'श्री 420' में एक छोटे से किरदार में नजर आ चुके थे, जिसमें काम करने के लिए सुपरस्टार नरगिस को बहुत सी चॉकलेट देकर ऋषि को मनाना पड़ा था। इस फिल्म के गाने 'प्यार हुआ इकरार हुआ' में ऋषि अपने भाई रणधीर कपूर के साथ पैदल चलते नजर आते हैं।

जब ऋषि कपूर ने 30 हजार रुपये में खरीदा था अमिताभ का अवॉर्ड 'मेरा नाम जोकर' के बाद राज कपूर ने अपने बेटे को लॉन्च करने के लिए फिल्म 'बॉबी' बनाई, लेकिन कहा जाता है कि 'मेरा नाम जोकर' के फ्लॉप होने की वजह से राज कपूर को भारी नुकसान उठाना पढ़ा था, जिसकी वजह से कोई भी बड़ा स्टार फिल्म 'बॉबी' में काम करने के लिए तैयार नहीं था। इसी कारण राज कपूर ने इस फिल्म से ऋषि को बॉलीवुड में लॉन्च करने की ठान ली, फिल्म सुपरहिट रही और यहीं से शुरू हुआ इस सुपरस्टार का फिल्मी सफर। 'बॉबी' में ऋषि का रोमांटिक अंदाज हर किसी को भाया और देखते ही देखते ऋषि चॉकलेट बॉय के नाम से जाने जाने लगे। उनकी रोमांटिक छवि लोगों को इस कदर पसंद आई कि 'बॉबी' की अपार सफलता के बाद लगातार 90 फिल्मों में ऋषि ने रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया।

जब ऋषि कपूर ने 30 हजार रुपये में खरीदा था अमिताभ का अवॉर्ड ऋषि कपूर वो सुपरस्टार रहे थे, जिनकी जिंदगी हमेशा एक खुली किताब की तरह रही। उन्होंने कई बार अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे खुलासे किए हैं, जिनके बारे में बात करने से भी लोग कतराते हैं। ऋषि कपूर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला : ऋषि कपूर अनसेंसर्ड' में बताया कि उन्होंने एक बार अमिताभ बच्चन को मिलने वाला फिल्मफेयर अवार्ड को पैसे देकर खरीदा था। अमिताभ को फिल्म 'जंजीर' के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिलना था, लेकिन ऋषि ने 30 हजार रुपये देकर 'बॉबी' के लिए बतौर बेस्ट एक्टर इस अवॉर्ड को खरीद लिया था। जिसकी वजह से दोनों कलाकारों के बीच दूरी भी आ गई थी।

जब ऋषि कपूर ने 30 हजार रुपये में खरीदा था अमिताभ का अवॉर्ड इसी किताब में ऋषि ने खुलासा किया कि एक बार संजय दत्त उन्हें मारने के लिए उनके अपार्टमेंट में पहुंच गए थे। दरअसल, संजय को शक था कि ऋषि का अफेयर उनकी गर्लफ्रेंड टीना मुनीम से चल रहा है। हालांकि, नीतू सिंह के समझाने पर संजय वहां से वापस लौट गए थे।

जब ऋषि कपूर ने 30 हजार रुपये में खरीदा था अमिताभ का अवॉर्ड बात हो, ऋषि कपूर की जिंदगी के बारे में और यहां नीतू कपूर का जिक्र ना हो, ये कैसे हो सकता है। 1974 में ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ फिल्म 'जहरीला इंसान' की। सेट पर ऋषि नीतू को काफी छेड़ा करते थे, जिससे नीतू सिंह इरिटेट हो जाती थीं, लेकिन दोनों के बीच की ये नोंक-झोंक धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों में प्यार हो गया।

जब ऋषि कपूर ने 30 हजार रुपये में खरीदा था अमिताभ का अवॉर्ड 5 कई साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 1980 में एक-दूसरे से शादी कर ली। उनकी शादी का भी एक मजेदार किस्सा है। शादी के दिन नीतू और ऋषि दोनों ही बेहोश हो गए थे। दरअसल, नीतू अपने भारी लहंगे को संभालने की वजह से बेहोश हो गईं थी, तो वहीं ऋषि कपूर अपने आस-पास इतनी भीड़ को देखकर बेहाश हो गए थे।

जब ऋषि कपूर ने 30 हजार रुपये में खरीदा था अमिताभ का अवॉर्ड

आज ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका लगा है, भले ही ऋषि आज हमारे बीच नहीं रहे हों, लेकिन उनकी अदाकारी के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें:

इस फिल्म के लिए रेट्रो गाना शूट करेंगी कंगना रनौत, 100 से ज्यादा होंगे डांसर फिल्म जर्सी के रीमेक में शाहिद कपूर के साथ ये एक्ट्रेस कर सकती रोमांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget