एक्सप्लोरर

ऋषभ चड्ढा ने घर से वेब सीरीज पर काम करने को लेकर की बात

अभिनेता ऋषभ चड्ढा ने लॉकडाउन के दौरान घर पर बैठकर एक पूरे मिनी वेब सीरीज का निर्माण किया, जिसका शीर्षक 'लव लोचा लॉकडाउन' है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस शो को जारी किया है।

अभिनेता ऋषभ चड्ढा ने लॉकडाउन के दौरान घर पर बैठकर एक पूरे मिनी वेब सीरीज का निर्माण किया, जिसका शीर्षक 'लव लोचा लॉकडाउन' है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस शो को जारी किया है। ऋषभ ने इसे लिखने, निर्देशित करने, एडिट और अभिनय करने तक सारे काम खुद संभाले हैं। अपने इस अनुभव पर बात करते हुए अभिनेता ने आईएएनएस को बताया, " 'लव लोचा लॉकडाउन' मौजूदा स्थिति को लेकर मेरे अपने विचार और लोग अपने घरों में रहकर किस तरह का अनुभव कर रहे होंगे इस पर आधारित है। इसे बनाने का उद्देश्य आप सभी के चेहरे पर मुस्कान लाने का रहा है और इसी के साथ इसमें कुछ आवश्यक जानकारियां भी दी गई हैं, जो आपके लिए मददगार हैं।" वह आगे कहते हैं, "मैंने इसमें कबीर का किरदार निभाया है, जो अपने दिमाग में चल रही बातों को लेकर कन्फ्यूज रहता है। यह तनाव की भी बात करता है, जिसका सामना वर्तमान परिस्थिति में हम सभी कर रहे हैं।" शीर्षक के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने बताया, "मैंने लव लोचा लॉकडाउन शीर्षक इसलिए चुना क्योंकि तीनों की अपनी कहानी है, जो लगभग विभिन्न स्थितियों को दशार्ता है। लव हम अपने माता-पिता भाई बहन या कोई अपना करीबी से करते हैं। लोचा मतलब किसी बात को लेकर असहमति होना या शक होने पर जो मुश्किलें खड़ी होती हैं उससे लोचा होता है और लॉकडाउन स्व-व्याख्यात्मक है।" इसे फिल्माने को लेकर वह कहते हैं, "घर पर इसे फिल्माना आसान नहीं रहा, खासकर जब आप अकेले ही कास्ट और क्रू हैं। यह काफी चुनौतीपूर्ण रहा। मुझे कैमरामैन, डायरेक्टर, असिसटेंट, एक्टर सारी भूमिकाएं निभानी पड़ी। मैंने इसे लिखा और संपादित भी किया, लेकिन हां इस पूरी प्रक्रिया में मुझे बहुत मजा भी आया।" ऋषभ को लगता है कि कोरोनावायरस महामारी की वजह से बदले हुए परि²श्य में, जहां मास्क, हैंड सैनिटाइटर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य हैं, इससे शूटिंग करने में काफी मुश्किलों का सामना न केवल अभिनेता, बल्कि क्रू मेंम्बर्स को भी करना पड़ रहा है। ऋषभ अगली बार हॉरर वेब श्रृंखला में दिखाई देंगे, जिसका शीर्षक 'लॉकडाउन चिल फ्लिक्स' होगा। श्रृंखला का निर्देशन विपिन चौधरी और निर्माण उर्वशी सेठ ने किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget