एक्सप्लोरर

विदेशी महिला से रेप के आरोपी पुलिसकर्मियों पर पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित

मथुरा में विदेशी महिला से रेप के आरोपी पुलिस कर्मियों पर एसएसपी ने इनाम घोषित किया है। 25-25 हजार रुपये का ये इनाम रखा गया है।

मथुरा, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में किर्गिजिस्तान मूल की विदेशी महिला के साथ रेप के मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। केस में आरोपी पुलिसकर्मियों के उपस्थित न होने पर एसएसपी ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस उनकी तलाश में अलग अलग जगहों पर लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल, राजकीय रेलवे पुलिस के दोनों आरोपी सिपाही फरार चल रहे हैं।

गौरतलब है कि बीते छह सितंबर को पीड़ित महिला ने मथुरा के कोतवाली थाने में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ रेप और ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसके साथ आगरा फोर्ट स्टेशन जीआरपी थाने में तैनात सिपाही धर्मेन्द्र गिरि और आकाश पवार ने रेप किया।

महिला ने शिकायत में कहा कि धर्मेंद्र गिरि कुछ महीने पहले वीजा अवधि बढ़वाने का भरोसा दिलाकर उसे लखनऊ स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ले गया। वहां उसने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में, 31 अगस्त को उसने उक्त वीडियो क्लिप वायरल करने के बहाने उसे मथुरा के कोतवाली क्षेत्र स्थित गेस्टहाउस में बुलाकर खुद भी दुष्कर्म किया और अपने मित्र सिपाही आकाश पवार से भी दुष्कर्म कराया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश में उनकी रिश्तेदारी के अलावा आगरा, शामली, मेरठ, बुलंदशहर, नोएडा और दिल्ली तथा अन्य जगहों पर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।

माथुर ने रविवार को दोनों सिपाहियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कराया जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget