एक्सप्लोरर

UP News: देश का पहला रेल कैफे बरेली में शुरू, 24 घंटे इन लजीज खानों का ले सकेंगे आनंद

Bareilly News: मेयर उमेश गौतम ने कहा कि रेल कैफे शुरू होने से बरेली का नाम पूरे देश में होगा. विधान परिषद सदस्य महाराज सिंह ने बरेली के अलावा उत्तराखंड वासियों के लिए भी उपहार बताया.

Restaurant on Wheels: नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर बरेली को नई सौगात मिली है. इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर देश का पहला रेस्टोरेंट ऑन व्‍हील्‍स (द रेल कैफे) शुक्रवार को शुरू हो गया. दो कोच वाले रेस्टोरेंट का उद्घाटन सांसद संतोष गंगवार ने किया. उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि बरेली वासी अब 24 घंटे नए अंदाज में लजीज व्यंजन, भोजन और नाश्ता का लुत्फ उठा सकेंगे. उन्होंने बताया कि दो कोच वाला रेस्टोरेंट देश में पहला रेल कैफे है. उन्होंने रेस्टोरेंट ऑन व्‍हील्‍स को बरेली के लिए उपलब्धि बताया. संतोष गंगवार ने कहा कि रेस्टोरेंट ऑन व्‍हील्‍स बरेली में बदलाव की बयार का जीता जागता उदाहरण है.

रेल कैफे का लाभ उत्तराखंड जाने वाले पर्यटक भी उठा सकेंगे. मेयर उमेश गौतम ने कहा कि रेल कैफे शुरू होने से बरेली का नाम पूरे देश में होगा. बरेली मुरादाबाद के विधान परिषद सदस्य महाराज सिंह ने कहा कि रेल कैफे बरेली के अलावा उत्तराखंड वासियों को भी उपहार है. लोग रेलवे स्टेशन परिसर में सैर सपाटा कर सकते हैं. सेल्फी प्वाइंट भी बहुत अच्छा होगा. इज्जतनगर रेलवे स्टेशन परिसर दर्शनीय स्थल हो गया है. रेस्टोरेंट ऑन व्‍हील्‍स यानी द रेल कैफे में बैठकर लोगों को किसी कोच में सफर करने जैसा एहसास होगा. रेस्टोरेंट्स में लगी खिड़कियां सफर का अहसास कराएंगी.

सांसद संतोष गंगवार ने किया उद्घाटन

 रेस्टोरेंट ऑन व्‍हील्‍स में बैठने का नया अनुभव और सुखद एहसास होगा. रेस्टोरेंट का संचालन निजी कंपनी डिलीशियस फूड्स करेगी. कंपनी ने आधुनिक रसोई, बेहतर खानपान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर है. खानपान तैयार करने के लिए दक्ष लोगों की सेवा ली गई है. उपभोक्ताओं को चाइनीज फ़ूड, साउथ इंडियन फ़ूड, वेज और नॉनवेज व्यंजनों का आनंद मिलेगा. बरेली में रेल कैफे को लांच करने वाले संजीव खंडेलवाल ने बताया कि पुराने रेल कोच से तैयार रेस्टोरेंट पर करीब 25 लाख की लागत आई है.

रेस्टोरेंट के संचालन का जिम्मा निजी कंपनी डिलीशियस फूड्स को सौंपा गया है. रेस्टोरेंटऑन व्‍हील्‍स में दो ब्लॉक बनाए गए हैं. एक ब्लॉक में बर्थडे किटी पार्टी की व्यवस्था होगी. दूसरे ब्लॉक में कॉफी शॉप, टी शॉप और रेस्टोरेंट चलेगा. पहले ब्लॉक में सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक और दूसरे ब्लॉक में 24 घंटे खानपान की सेवा उपलब्ध रहेगी. व्यंजन और खानपान सामग्री उच्च स्तर की होंगी. वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने रेस्टोरेंट ऑन व्‍हील्‍स को बरेली के लिए विशेष उपलब्धि माना. 

UP Politics: मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पीएम मोदी की शान में पढ़े कसीदे, अखिलेश यादव के बयान पर दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार करेगी सूर्या के परिवार की आर्थिक सहायता, 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान
योगी सरकार करेगी सूर्या के परिवार की आर्थिक सहायता, 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान
TMC के पूर्व विधायक खोकन दास प्रयागराज से गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में चल रहे थे फरार
TMC के पूर्व विधायक खोकन दास प्रयागराज से गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में चल रहे थे फरार
Jaipur Rain Update: जयपुर के लोगों को रविवार को मिली गर्मी से राहत, शहर के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश
जयपुर के लोगों को रविवार को मिली गर्मी से राहत, शहर के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश
World No Tobacco Day: 'कूल' दिखने की चाह में बिगड़ रही सेहत, तंबाकू की गिरफ्त में आ रही युवा पीढ़ी
विश्व तंबाकू निषेध दिवस: 'कूल' दिखने की चाह में बिगड़ रही सेहत, तंबाकू की गिरफ्त में आ रही युवा पीढ़ी

वीडियोज

IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive
Kalyan Banerjee Attacked: Hooghly में भीड़ ने TMC सांसद को घेरा | Mamata | Abhishek | West Bengal
Ghaziabad Surya Case: DCP सिटी ने एनकाउंटर से ठीक पहले का बताया सच! | Asad | Khora News | CM Yogi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhishek Banerjee Attack: पहले चोर-चोर के नारे और फिर फेंके गए अंडे-पत्थर... सोनारपुर में कैसे शुरू हुआ अभिषेक बनर्जी पर अटैक?
पहले चोर-चोर के नारे और फिर फेंके गए अंडे-पत्थर... सोनारपुर में कैसे शुरू हुआ अभिषेक बनर्जी पर अटैक?
जम्मू कश्मीर में गृहमंत्री के दौरे से पहले सियासी हलचल, CM उमर अब्दुल्ला ने बुलाई विधायकों की बैठक
जम्मू कश्मीर में गृहमंत्री के दौरे से पहले सियासी हलचल, CM उमर अब्दुल्ला ने बुलाई विधायकों की बैठक
IPL 2026 के फाइनल में इन 7 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
IPL 2026 के फाइनल में इन 7 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
Karuppu BO: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
बॉक्स ऑफिस: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: SC
'इतने नाजुक हैं कि एक अंडे से ही चोट लग गई', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर बोले दिलीप घोष
'इतने नाजुक हैं कि एक अंडे से ही चोट लग गई', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर बोले दिलीप घोष
अब इंसान नहीं बल्कि रोबोट बनाएंगे आपकी कारें, BMW के इस फैसले के पीछे क्या है वजह?
अब इंसान नहीं बल्कि रोबोट बनाएंगे आपकी कारें, BMW के इस फैसले के पीछे क्या है वजह?
World No Tobacco Day: भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा तंबाकू, कौन सा राज्य इसमें नंबर वन?
भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा तंबाकू, कौन सा राज्य इसमें नंबर वन?
Embed widget