एक्सप्लोरर

Gorakhpur: त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम आरक्षण सूची जारी, दिनभर रही गहमा-गहमी

यूपी में पंचायत चुनाव के लिये आरक्षण सूची जारी करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है. गोरखपुर में अलग-अलग पदों के लिये सीटों का आरक्षण इस तरह रहा.

गोरखपुर: जिला प्रशासन ने मंगलवार की देर शाम ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्‍य, ब्‍लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्‍य और ग्राम पंचायत सदस्‍य की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी है. आम लोगों को देखने के लिए इसे जिला मुख्यालय के साथ ही ब्लाकों पर भी चस्पा कर दिया गया है. शासन की तरफ से अंतिम सूची के प्रकाशन के लिए दो और तीन मार्च की तारीख तय की गई थी. एक दिन पहले ही प्रशासन ने सूची का प्रकाशन कर दिया. पंचायतीराज विभाग के मुताबिक चार से आठ मार्च तक आरक्षण सूची को लेकर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है.

ग्राम प्रधानों की आरक्षण सूची

गोरखपुर में पंचायत चुनाव की अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. गोरखपुर के मुख्‍य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि, गोरखपुर के 20 ब्‍लॉकों में 1294 ग्राम प्रधानों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है. इसमें 437 अनारक्षित वर्ग के प्रधान बनेंगे. 208 गांव महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. 356 पिछड़ी जाति, 287 अनुसूचित जाति, 6 अनुसूचित जनजाति की सीट आरक्षित होगी. जिला पंचायत सदस्‍य के लिए 68 सीटें घोषित की गई हैं. इनमें 23 अनारक्षित, 11 महिला, 18 पिछड़ी जाति, 16 अनुस‍ूचित जाति की सीटें हैं.

ब्लाक प्रमुख की सीटों का आरक्षण

गोरखपुर के ब्‍लॉक प्रमुख के 20 पदों का प्रकाशन किया गया है. इनमें 7 अनारक्षित, 3 महिला, 6 पिछड़ी और 4 अनुसूचित जाति की सीटें हैं. क्षेत्र पंचायत सदस्‍य (बीडीसी) की 1700 अंतिम सूची जारी की गई है. इनमें 572 अनारक्षित, 272 महिला, 449 पिछड़ा और 405 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति की सीटें हैं. वहीं, ग्राम पंचायत सदस्‍य के 16,372 सीटों का प्रकाशन किया गया. इनमें 6193 अनारक्षित, 2502 महिला, 3640 पिछड़ी जाति, 3996 अनुसूचित जाति और 41 अनुसूचित जनजाति की सीटें हैं.

शासन की तरफ से इस बार कुल 1294 ग्राम पंचायतों में से प्रधान पद के एससी, एसटी एवं ओबीसी के लिए 649 गांवों को आरक्षित किया गया है. इसके अलावा महिला के लिए 208 ग्राम पंचायतें आरक्षित रहेंगी. जबकि 437 गांव अनारक्षित हैं. अनारक्षित पंचायतों में किसी भी जाति वर्ग का उम्मीदवार प्रधान पद के लिए अपनी किस्मत आजमा सकेगा. अनुसूचित जनजाति के लिए इस बार छह गांव आरक्षित हैं. इनमें से तीन महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. ये गांव जंगल कौड़िया, ब्रह्मपुर और कौड़ीराम ब्लाकों के हैं. वहीं ब्लाक प्रमुख के 20 पदों में से सात पद अनारक्षित हैं.

इस ब्लाक में सर्वाधिक गांव आरक्षित

ब्लाकवार प्रधान पद के लिए आरक्षित गांवों की संख्या के मुताबिक जिले के उरुवां ब्लाक के सर्वाधिक गांव आरक्षित हैं. यहां कुल 95 पंचायतों में से एससी महिला के लिए आठ, एससी के लिए 14, ओबीसी महिला के लिए नौ, ओबीसी के लिए 16, सामान्य महिला के लिए 15 गांव आरक्षित हैं. जबकि 33 गांव अनारक्षित हैं. ब्लाक प्रमुख के लिए जारी आरक्षण सूची के मुताबिक जिले में 20 पद के लिए एसटी का कोई उम्मीदवार नहीं होगा. अनुसचित जाति महिला के लिए दो और पुरूष के लिए दो पद आरक्षित हैं. इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए दो और पुरूष के लिए चार यानी कुल छह पद और महिला के लिए तीन जबकि सात पद अनारक्षित हैं.

सीडीओ (मुख्‍य विकास अधिकारी) इंद्रजीत सिंह ने बताया आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है. इसे जिला मुख्यालय और ब्लाकों पर चस्पा किया जा रहा है. किसी को भी इस पर आपत्ति होगी तो वह चार से आठ मार्च के बीच आवेदन कर सकता है. नौ से 12 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण होगा. 14 मार्च को अंतिम सूची जारी की जाएगी. 15 मार्च को इसे निदेशालय को उपलब्ध करा दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

UP Panchayat Election 2021: पंचायत चुनाव के लिये आज जारी हो सकती है अन्य जिलों की सूची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget