एक्सप्लोरर

प्रॉपर्टी डीलर बनने के लिए देना होगा एग्जाम, रियल एस्टेट एजेंटों के लिए रेरा में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

UP Rera News: पंजीकृत सभी एजेंटों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. प्रशिक्षण तथा प्रमाणन प्राप्त करना अनिवार्य होगा। अन्यथा उनके पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा.

Greater Noida Real Estate News: रियल एस्टेट सेक्टर में काम करने वाले सभी एजेंटों के लिए उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा नियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) में पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है. बिना रजिस्ट्रेशन के काम नहीं कर पाएंगे. यही नहीं सभी पंजीकृत एजेंटों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा.

रेरा ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है. प्रमाणन अनिवार्य कर दिया गया है. प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बता दें कि यूपी रेरा में लगभग 7000 एजेंट पंजीकृत हैं.

रेरा ने किया एजेंटों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य 

दरअसल रियल एस्टेट सेक्टर में एजेंटों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. ज्यादातर लोग एजेंटों के माध्यम से ही निवेश करते हैं. रेरा के सामने कई ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं कि एजेंट को सही जानकारी न होने की वजह से निवेशक को परेशानी हुई है. अनुशासन से संबंधित शिकायतें भी मिलती रहती हैं. इसको देखते हुए रेरा ने एजेंटों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है. पंजीकृत सभी एजेंटों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. प्रशिक्षण तथा प्रमाणन प्राप्त करना अनिवार्य होगा. अन्यथा उनके पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा.

रेरा की वेबसाइट पर करना होगा ऑनलाइन नामांकन 

रेरा की तरफ से जारी किए दिशा निर्देशों के मुताबिक ऐसे एजेंट जो एक वर्ष की अवधि के अंदर प्रशिक्षण नहीं प्राप्त करेंगे, उनकी एजेंसी निरस्त कर दी जाएगी. कोई भी व्यक्ति या संस्था रेरा की तरफ से निर्दिष्ट प्रशिक्षण तथा प्रमाणन प्राप्त किए बिना एजेंट के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होगा. पहले से पंजीकृत एजेंटों की तरफ से यूपी रेरा की वेबसाइट पर जाकर प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन नामांकन करना होगा.

प्रॉपर्टी डीलर बनने के लिए एग्जाम जरूरी 

यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी का कहना है कि ऐसी जानकारी मिलती रहती है कि बहुत से एजेंटों की तरफ से अपने कार्यों को पेशेवर तरीके से नहीं किया जा रहा है. कुछ लोगों में योग्यता की भी कमी है. इसको देखते हुए एजेंटों का पंजीकरण कर उनको प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है. ताकि वह अपने कार्यों को ठीक से कर सकें. इसके साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे  लोगों को इस सेक्टर में प्रवेश न मिले जिनका पूर्व इतिहास तथा गतिविधियां संदिग्ध रही हैं.

ये भी पढ़ें: क्या इरफान सोलंकी की पत्नी पर कसेगा ED का शिकंजा? सरकारी गवाह ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget