एक्सप्लोरर

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर BSP प्रमुख मायावती ने बीजेपी सरकार से रखी नई मांग, जानिए क्या कहा?

Republic Day 2023: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए केंद्र व राज्य सरकार से 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' की भावना से काम करने को कहा.

Republic Day 2023: भारत देश 26 जनवरी को अपना 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है. आज के ही दिन भारत का संविधान लागू हुआ था. ये राष्ट्रीय पर्व हर किसी के लिए एक गर्व का अवसर हैं. इस खास मौके पर तमाम राजनेता और प्रमुख हस्तियां देशवासियों को बधाई संदेश दे रहे हैं. बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने भी इस अवसर पर सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' की भावना से काम करने की अपील की है.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कहा कि 'गणतंत्र दिवस पर देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीय भाई-बहनों को मेरी व बीएसपी की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के मानवतावादी संविधान की नेक, जनकल्याणकारी व समतामूलक मंशा के अनुरूप देश विकास करे यही सतत प्रयास व अनवरत संघर्ष.' उन्होंने कहा कि 'केन्द्र व राज्य सरकारें सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की इसी पवित्र भावना से काम करके देश को आगे बढ़ाएं और हर साल इस मौके पर अपना आकलन करके लोगों को जरूर बताएं कि उन्होंने गत वर्ष में किए गए अपने वादों व संकल्पों को कितना निभाया ताकि जनता में आत्मविश्वास व उत्साह का संचार हो.'

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी. उन्होंने लिखा, 'सभी प्रदेश वासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! हमारा गणतंत्र श्रेष्ठ लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों का पोषक है. आइए, आज के महान अवसर पर हम सभी अपने अमर स्वाधीनता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर उनके सपनों का भारत बनाने हेतु संकल्पित हों.'

 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विपक्ष के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि 'सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें. आइये हम मिलकर ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लें जिस में समाज के हर वर्ग के लिए प्रगति के समान अवसर उपलब्ध हों.'

ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण मिलने पर बहू और BJP नेता अपर्णा यादव की आई प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget