एक्सप्लोरर

Uttarakhand में पहली बार एम्बुलेंस का संचालन करेगी रेडक्रॉस सोसायटी, इस जिले को मिलेगा लाभ

Bageshwar News: बागेश्वर जिले में पहली बार रेडक्रॉस सोसायटी एम्बुलेंस का संचालन करने जा रही है. रविवार को एंबुलेंस बागेश्वर पहुंच जाएगी और जिले की सड़कों पर दौड़ने लगेगी.

Bageshwar Red Cross Ambulance: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में पहली बार रेडक्रॉस सोसायटी एम्बुलेंस का संचालन करने जा रही है. सोसायटी की जिला कार्यकारिणी स्वयं एंबुलेंस का संचालन करेगी. जिले के दुर्गम क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा. जिला कार्यकारिणी के सदस्य एंबुलेंस लेकर देहरादून से बागेश्वर को रवाना हो चुके हैं. रविवार को एंबुलेंस बागेश्वर पहुंच जाएगी और जिले की सड़कों पर रेडक्रॉस की बेसिक लाइफ सपोर्ट सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस का संचालन शुरु हो जाएगा.

रेडक्रॉस की जिला कार्यकारिणी ने पिछले तीन वर्षों के दौरान मानवता की सेवा के लिए कई कार्य किए हैं. कोरोना काल में जिला रेडक्रास सोसायटी की अहम भूमिका रही है. आपदा काल में पीड़ितों की सेवा और मदद पहुंचाने का काम जिला रेडक्रास सोसायटी करती है. सोसायटी के इन कार्यों को प्रदेश से लेकर देश स्तर पर कई बार सराहना मिल चुकी है. प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अप्रा) गुरमीत सिंह ने बीते 12 अप्रैल को बागेश्वर भ्रमण के दौरान स्वयंसेवियों के कार्यों को सराहा ‌था.

UP: दिल्ली के जहांगीरपुरी में बवाल के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी, पुलिस प्रशासन को मिले ये निर्देश

जिला सोसयटी के प्रयास से मिली एंबुलेंस

एंबुलेंस को जिला सोसायटी के काम का प्रतिफल माना जा रहा है. प्रदेश में रेडक्रास की एंबुलेंस सेवा चलाने की मांग भी सबसे ‌पहले बागेश्वर जिला कार्यकारिणी ने उठाई थी. जिसे प्रदेश इकाई ने आगे बढ़ाया. 10 अगस्त 2021 को सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय ने प्रदेश कार्यकारिणी को पत्र भेजकर एंबुलेंस के लिए आवेदन किया था. जिला कार्यकारिणी के चेयरमैन संजय साह जगाती, जिला सचिव आलोक पांडेय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक पाठक, वरिष्ठ सदस्य उमेश जोशी ने एंबुलेंस के संचालन को लेकर कार्ययोजना तैयार की थी. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पाठक ने इस बात को प्रदेश इकाई के सम्मुख जोरशोर से उठाया था. जिसके प्रतिफल में एंबुलेंस बागेश्वर जिले को मिली है.

Char Dham Yatra 2022: चार धाम यात्रा के लिए सरकार कर रही जबरदस्त तैयारियां , यहां जानिए- क्या-क्या हो रहीं व्यवस्थाएं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget