एक्सप्लोरर

Bollywood Breakups: Salman Khan और Aishwarya Rai: प्यार, पुलिस और जुदाई-‘एक दर्द पुराना है’

जब बात आती है बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों की तो सबसे पहले इस लिस्ट में सलमान खान और ऐश्वर्या राय का नाम आता है। दोनों एक दूसरे के प्यार में कई सालों तक गिरफ्तार रहे, लेकिन बेशुमार प्यार के बावजूद दोनों की राहें एक दूसरे से जुदा हो गईं।

नई दिल्ली, प्रीति अत्री। बॉलीवुड में जब भी लव स्टोरीज के बारे में बात होती है तो उसमें ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और सलमान खान (Salman Khan) का जिक्र जरूर होता है। एक वक्त था जब सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे, दोनों के प्यार के किस्से हर किसी की जुबां पर हुआ करते थे। वो भी वक्त था जब सलमान खान इस प्रेम कहानि के नायक थे, लेकिन प्यार और गुस्से की आग में झुलसकर वो खलनायक बन गए। ऐसा खलनायक जो बेपनहा मोहब्बत में कुछ भी कर गुजरने को तैयार था और आज ये आलम है कि दोनों एक दूसरे को देखना तक गवारा नहीं समझते। आज हम आपको सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अधूरे प्यार की पूरी कहानी बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं, सलमान-ऐश्वर्या के ब्रेकअप की वजह

aishwarya सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते की शुरुआत साल 1997 में हुई, जब मिस वर्ड ऐश्वर्या बॉलीवुड की दुनिया में बिल्कुल नई थीं। तब सलमान सोमी अली के साथ रिश्ते में थे, लेकिन उसी दौरान सलमान खान की मुलाकात ऐश्वर्या से हुई और पहली बार में ही सलमान उन्हें अपना दिल दे बैठे। दोनों के प्यार के रिश्ते की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के वक्त हुई। जैसे-जैसे फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ती गई वैसे-वैसे सलमान और ऐश्वर्या भी एक-दूसरे के पास आते गए।

यह भी पढ़ेंः

Shah Rukh Khan ने बचाई Aishwarya Rai की मैनेजर की जान Salman Khan ने शेयर किया वीडियो

Bollywood Breakups: Salman Khan और Aishwarya Rai: प्यार, पुलिस और जुदाई-‘एक दर्द पुराना है’ खबरों की माने तो दोनों शादी भी करना चाहते थे। लेकिन ऐश्वर्या के मम्मी-पापा को सलमान बिल्कुल भी पसंद नहीं थे, इतना ही नहीं उन्होंने तो ऐश्वर्या को सलमान से अलग रहने की हिदायत तक दे दी थी। लेकिन ऐश्वर्या ने उनकी बात नहीं मानी और वो मां-बाप का घर छोड़ अकेली रहने लगी थीं। दूसरी तरफ खुद ऐश्वर्या भी सलमान के गुस्से से परेशान रहने लगी थीं। दोनों के बारे में ये खबरें भी उन दिनों खूब थी कि, एक बार आधी रात को सलमान ने ऐश्वर्या के घर के दरवाजे को करीब सुबह 3 बजे तब खटखटाते रहे और इस वजह से उनके हाथों से खून भी निकल गया था। आधी रात के इस हंगामे की वजह से दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे दम तोड़ने लगा। सलमान ने ऐसा इसीलिए किया क्योंकि वो ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे, लेकिन ऐश्वर्या उस समय अपने करियर की ऊचाइंयों पर थी और वो तब शादी नहीं करना चाहती थी। इस वाक्या के बाद ऐश्वर्या के पापा ने सलमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

 Bollywood Breakups: Salman Khan और Aishwarya Rai: प्यार, पुलिस और जुदाई-‘एक दर्द पुराना है’ खबरों की माने तो सलमान ने ऐश्वर्या की फिल्म 'कुछ ना कहो' के सेट पर जाकर भी खूब हंगामा किया था और उनकी कार में भी खूब तोड़-फोड़ मचाई थी। इसी बीच 2002 के एक अवार्ड फंक्शन में ऐश्वर्या हाथ में प्लास्टर बांधे वहां पहुंची थीं, जिसे देख लोगों को ये भी लगा कि सलमान ने उनके साथ मारपीट की। बाद में इस बात का खुलासा खुद ऐश्वर्या ने अपने एक इंटरवियू में किया कि, सलमान ने उनके साथ मारपीट की थी। सलमान के इसी गुस्सैल रवैये ने दोनों के रिश्तें को खत्म कर दिया।

Bollywood Breakups: Salman Khan और Aishwarya Rai: प्यार, पुलिस और जुदाई-‘एक दर्द पुराना है’ आज ऐश्वर्या बच्चन परिवार की बहू हैं। उन्होंने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। अभिषेक और ऐश्वर्या अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश है और दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम है, आराध्या बच्चन।

Bollywood Breakups: Salman Khan और Aishwarya Rai: प्यार, पुलिस और जुदाई-‘एक दर्द पुराना है’ लेकिन ऐश्वर्या के साथ रिश्ता टूटने के बाद से बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान अब तक अकेले है। हां कई बॉलीवुड हसीनाओं के साथ उनका नाम जरूर जुड़ा लेकिन मोहब्बत और शादी का रिश्ता किसी से नहीं।

यह भी पढ़ेंः

Priyanka Chopra के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म, इस स्टार के साथ करती दिखेंगी रोमांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget