एक्सप्लोरर

मॉडल बनाने का लालच दिया, ऑडिशन के बहाने दो युवतियों से किया रेप, पढ़ें सनसनीखेज वारदात

राजधानी लखनऊ में दो युवतियों से रेप की वारदात सामने आई है. घटनाक्रम की बात करें तो यहां एक युवक ने सोशल मीडिया के जरिये मॉडल बनाने का सपना दिखाया और बहाने से बुलाकर दुष्कर्म किया.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़, रेप और गैंगरेप जैसे मामले बढ़ते चले जा रहे हैं. सरकार इन मामलों को रोकने में नाकाम साबित होती नजर आ रही है. ताज़ा मामला राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र का है. जहां इंस्टाग्राम से दोस्ती कर मॉडल बनाने का सपना दिखाने के बहाने युवतियों के साथ रेप किया गया और उनको मारा पीटा गया. जब इसकी जानकारी युवतियों द्वारा पुलिस को दी गई तो मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई. फिलहाल रेप करने वाला आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने दोनों युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और युवतियों का मेडिकल कराने के लिए उन्हें अस्पताल भेज दिया.

मॉडल बनाने का दिया था लालच

आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक द्वारा युवतियों को मॉडल बनाने का सपना दिखाकर उनके साथ रेप किया गया और उनको मारा पीटा गया. पीड़ित युवतियों द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पूर्व एक युवक से इंस्टाग्राम पर बातचीत हुई और उसने उन्हें मॉडल बनाने के सपने दिखाए. जिसके बाद युवतियों का झूठा ऑडिशन भी कराया गया. जब युवतियां युवक के जाल में पूरी तरह से फंस गई, तब युवक ने विभूति खंड क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में युवती को बुलाया और उसके साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और मुंह खोलने पर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी.

दोनों युवतियां डॉयल 112 में काम कर चुकी हैं

फिलहाल जब युवतियों ने डायल 112 पर फोन करके इस घटना की जानकारी दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस ने युवतियों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई. फिलहाल जो आरोपी हैं, वह अभी फरार बताया जा रहा है और आरोप लगाने वाली दोनों युवतियों का पुलिस ने मेडिकल कराने के लिए भेज दिया. आपको बता दें कि, इससे पहले दोनों युवतियां डायल 112 में काम करती थी, पर अब नौकरी ना होने के कारण दोनों युवतियां काफी दिनों से जॉब की तलाश कर रही थी.

आरापी की तलाश में जुटी पुलिस

पूरे मामले पर एसीपी विभूति खंड प्रवीण मलिक का कहना है कि, डायल 112 पर एक सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें युवतियों ने बताया था कि एक युवक ने उनसे इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और मॉडल बनाने का सपना दिखाया और उनके साथ रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया. फिलहाल युवतियों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

मेरठ में बेकाबू बस का कहर, आधा दर्जन वाहनों को मारी टक्कर, आठ घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget