एक्सप्लोरर

Rampur News: आर्थिक तंगी और घर छिनने की चिंता में दो बच्‍चों के साथ खाया जहर, पिता और बेटी की मौत

Rampur: रामपुर में एक व्यक्ति ने अपने दो नाबालिग बच्चों को चूहे मारने की दवा खिला दी और उसके बाद खुद भी वो दवा खा ली, जिससे पिता और उसकी एक बेटी की मौत हो गई.

Rampur Crime News: यूपी (UP) के रामपुर (Rampur) जिला मुख्यालय के कोतवाली सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने दो नाबालिग बच्चों को चूहे मारने की दवा खिलाने के बाद खुद भी यह जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे पिता और उसकी एक बेटी की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार, रामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव का रहने वाला सलीम (54) शुक्रवार को अपनी आठ वर्षीय पुत्री इरम व 10 वर्षीय पुत्र के साथ घर पर था और उसकी पत्नी बाहर गई थी. सलीम की पत्नी मेहताब ने शनिवार को बताया, ''सलीम ने दोनों बच्चों को चूहे मारने की दवा देने के बाद खुद जहर खा लिया. मैं जब घर पहुंची तो मैंने पड़ोसियों को बुलाया जिन्होंने उन्हें अस्पताल पहुंचाया.’’

खाली करने का का मिला था नोटिस
महताब ने कहा, 'चिकित्सकों ने आज मुझे बताया कि इरम और सलीम का निधन हो गया है और मेरे बेटे की हालत गंभीर है.' सात बच्चों के माता-पिता मेहताब और सलीम आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. उनका इकलौता बेटा थैलेसीमिया नाम की बीमारी से पीड़ित है. बहरहाल, मेहताब ने आरोप लगाया है कि 2021 में उसके परिवार को स्थानीय प्रशासन से उनके 33 साल पुराने घर को खाली करने का नोटिस दिया था, जिसके बाद से सलीम तनाव में था.

उसने बताया कि नोटिस में कहा गया है कि यह घर एक तालाब की अतिक्रमण की गई भूमि पर बनाया गया था. मेहताब ने कहा, ‘‘हमने अदालत में आदेश के खिलाफ अपील की है और मामला विचाराधीन है.’’ दूसरी ओर स्थानीय अधिकारियों ने इस आरोप से इनकार किया है.

आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार
उप जिलाधिकारी (एसडीएम) निरंकार सिंह ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, 'परिवार आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहा है, क्योंकि उनका बेटा थैलेसीमिया से पीड़ित है. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घटना के पीछे यही कारण थे.’’ उन्होंने कहा कि उनके घर के संबंध में 2021 में नोटिस जारी किया गया था और मामला अदालत में है. अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से जिला प्रशासन उनके बेटे के इलाज का खर्च वहन कर रहा है.

UP Politics: 'प्रियंका गांधी हों PM उम्मीदवार...BJP को मिलेगी हार', अमित शाह को भी आचार्य प्रमोद कृष्णम की चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: अब स्कूलों में पढ़ाई के साथ संवाद और भाषाई समझ बढ़ाने की पहल, योगी सरकार लगाएगी समर कैंप
यूपी: अब स्कूलों में पढ़ाई के साथ संवाद और भाषाई समझ बढ़ाने की पहल, योगी सरकार लगाएगी समर कैंप
आगरा में जमीन के लिए सगे भाई को उतारा मौत के घाट, पुलिस के साथ मिलकर ढूंढने का करता रहा नाटक
आगरा में जमीन के लिए सगे भाई को उतारा मौत के घाट, पुलिस के साथ मिलकर ढूंढने का करता रहा नाटक
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
'सपा राज में गुंडों-माफियाओं को...', मंत्री एके शर्मा का अखिलेश यादव पर हमला
'सपा राज में गुंडों-माफियाओं को...', मंत्री एके शर्मा का अखिलेश यादव पर हमला

वीडियोज

Janhit: 2027 के लिए अखिलेश के PDA का तोड़ मिल गया? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi | CM Yogi
Mahadangal: योगी का '27 का मास्टरप्लान' या अखिलेश का PDA डर? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: क्यों याद आए पिछड़े और दलित? | Akhilesh Yadav | UP Politics | Congress | BJP
“Shah Rukh Khan के नाम ने बढ़ाई Excitement, Mannat पहुंचकर निकला Funny Twist”
Elvish Yadav को मिली जान से मारने की धमकी, साथ की 10 Crore की Demand

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव: कुवैत की हवाई सीमा में घुसे कई ड्रोन, UAE ने की अटैक की निंदा
मिडल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव: कुवैत की हवाई सीमा में घुसे कई ड्रोन, UAE ने की अटैक की निंदा
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
तृषा कृष्णन ने क्यों नहीं की शादी? सगाई टूटी, राणा दग्गुबाती से लिंकअप! अब थलापति विजय संग जुड़ा नाम
तृषा कृष्णन ने क्यों नहीं की शादी? सगाई टूटी, राणा दग्गुबाती से लिंकअप! अब थलापति विजय संग जुड़ा नाम
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
'एक मामूली आदमी को PM मोदी ने उठाकर...', प्रधानमंत्री ने बंगाल में जिन माखनलाल सरकार के छुए थे पैर, उन्होंने क्या कहा
'एक मामूली आदमी को PM मोदी ने उठाकर...', प्रधानमंत्री ने बंगाल में जिन माखनलाल सरकार के छुए थे पैर, उन्होंने क्या कहा
Summer Travel Tips: गर्मी में दोस्तों के साथ घूमने का है प्लान तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेफ्टी किट में जरूर होनी चाहिए ये चीजें
गर्मी में दोस्तों के साथ घूमने का है प्लान तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेफ्टी किट में जरूर होनी चाहिए ये चीजें
Goat Farming Scheme: मात्र 6 हजार लगाकर शुरू करें बकरी पालन, 54 हजार देगी सरकार; यूपी के बकरी पालकों के लिए आई तगड़ी स्कीम
मात्र 6 हजार लगाकर शुरू करें बकरी पालन, 54 हजार देगी सरकार; यूपी के बकरी पालकों के लिए आई तगड़ी स्कीम
Embed widget