एक्सप्लोरर

UP Politics: 'प्रियंका गांधी हों PM उम्मीदवार...BJP को मिलेगी हार', अमित शाह को भी आचार्य प्रमोद कृष्णम की चुनौती

UP News: आचार्य प्रमोद कृष्णम के मुताबिक अकेले वह ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी के लाखों कार्यकर्ता और देश की करोड़ों जनता भी प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहती है.

Acharya Pramod Krishnam News: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने साफ तौर पर कहा है कि कांग्रेस पार्टी अगर प्रियंका गांधी वाड्रा को पीएम उम्मीदवार के तौर पर पेश करती है. उनके चेहरे को सामने रखकर चुनाव लड़ती है, तभी बीजेपी को हराया जा सकता है और नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल किया जा सकता है. प्रमोद कृष्णम के मुताबिक 2019 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को यूपी में प्रियंका गांधी के प्रभारी होने के बावजूद इसलिए करारी हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि उस वक्त राहुल गांधी ना सिर्फ कांग्रेस पार्टी का चेहरा थे, बल्कि पार्टी के अध्यक्ष भी थे. लोगों ने पार्टियों के चेहरों के आधार पर वोटिंग की थी, इसलिए उस चुनाव की हार का ठीकरा कतई प्रियंका गांधी के सिर नहीं फोड़ा जा सकता.

इसके साथ ही आचार्य प्रमोद कृष्णम का कहना है कि प्रियंका गांधी में ही वह सारी खुशियां मौजूद है जिनकी वजह से कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराकर नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल कर सकती है. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी कतई परिवारवाद के दायरे में नहीं आतीं. वह अपने व्यक्तित्व और संघर्ष क्षमता की वजह से पीएम पद का चेहरा बनने के योग्य हैं. उन्हें नेहरू गांधी परिवार का सदस्य होने की सजा नहीं दी जा सकती. प्रियंका के नेतृत्व को अकेले कांग्रेस पार्टी को ही नहीं बल्कि समूचे विपक्ष को स्वीकार करना चाहिए. क्षेत्रीय पार्टियां अपने राज्यों में तो मजबूत हो सकते हैं लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर वह बीजेपी के सामने कतई नहीं टिकेंगी. वह काम सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है.

प्रमोद कृष्णम के मुताबिक अकेले वह ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी के लाखों कार्यकर्ता और देश की करोड़ों जनता भी प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहती है. उनका कहना है कि राहुल और प्रियंका की आपस में तुलना नहीं करानी चाहिए लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि प्रियंका गांधी हर मायने में श्रेष्ठ हैं. वह कभी संसद या किसी भी विधानसभा की सदस्य भले ही ना रहे हो लेकिन इसके बावजूद उनकी अगुवाई में ही मोदी को हराया जा सकता है.

अमित शाह को आचार्य प्रमोद कृष्णम की चुनौती

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि बीजेपी कतई मजबूत नहीं है. गृह मंत्री अमित शाह को अगर लगता है कि उनकी पार्टी बहुत मजबूत है तो वह यूपी में आकर किसी भी सीट से चुनाव लड़ लें. वह यूपी में जिस भी सीट से चुनाव लड़ेंगे, मैं खुद उनके खिलाफ मैदान में उतरूंगा. उनके मुताबिक गुलाम नबी आजाद जैसे लोगों ने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़कर ठीक नहीं किया है. 2022 में यूपी विधानसभा का चुनाव कांग्रेस पार्टी इसलिए हारी, क्योंकि अजय लल्लू चेहरा थे.

Up Nikay Chunav 2023: 'बीजेपी और बसपा को मुस्लिम वोटर्स का नहीं मिलेगा साथ', सपा सांसद एसटी हसन का दावा

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज बारिश में भी तीसरे दिन चंद्रशेकर आजाद का धरना जारी, बोले- 'वो कितने ही ताकतवर क्यों ना हों...'
तेज बारिश में भी तीसरे दिन चंद्रशेकर आजाद का धरना जारी, बोले- 'वो कितने ही ताकतवर क्यों ना हों...'
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
आजम खान, पत्नी और बेटे ने जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, क्या बुलडोजर को रोक पाएगी सपा?
आजम खान, पत्नी और बेटे ने जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, क्या बुलडोजर को रोक पाएगी सपा?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget