एक्सप्लोरर

Rampur News: अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देता है कोटा डीलर, नाराज गांव वालों ने किया प्रदर्शन, अब होगी ये कार्रवाई

UP News: ग्रामीणों ने इसको लेकर तहसील स्तर पर भी प्रदर्शन किया और उप जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा. ग्रामीणों का कहना है कि राशन डीलर मनमानी करता है.

Uttar Pradesh News: यूपी में रामपुर (Rampur) की टांडा तहसील के ग्राम पंचायत बादली में ग्रामीणों को सरकारी राशन न मिलने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों की शिकायत है कि उन्हें काफी समय से सरकारी कोटे से राशन नहीं मिला है जबकि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजना के तहत महीने में दो बार राशन वितरण के लिए दिया जा रहा है. बावजूद इसके कोटा डीलर की मनमानी के चलते ग्रामीण तक राशन नहीं पहुंच रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि कोटा डीलर उनका साइन या अंगूठा लगवा लेता है और पर्ची बनाकर दे देता है लेकिन जब राशन लेने पहुंचते हैं तो राशन नहीं दिया जाता है. 

उपजिलाधिकारी ने क्या कहा
ग्रामीणों का आरोप है काफी शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों ने भी इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है जबकि इस मामले में उप जिलाधिकारी टांडा अभिनीत कुमार की माने तो विभागीय कार्रवाई करते हुए कोटा डीलर को सस्पेंड करने की कार्रवाई की जाएगी और सस्पेंशन आने के बाद टर्मिनेशन कर दिया जाएगा, बादली ग्राम पंचायत में नया प्रस्ताव कराया जाएगा. वहीं ग्रामीणों को इस माह का राशन भी उपलब्ध कराया जाएगा.

Bhadohi Fire: भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में आग से 64 लोग झुलसे, दो की मौत, घायलों को वाराणसी किया गया शिफ्ट

बेच देता है कोटे का राशन-ग्रामीण
रामपुर की टांडा तहसील के बादली गांव में राशन डीलर द्वारा धांधली का मामला सामने आया है. यहां राशन डीलर ग्रामीणों को राशन देने के बजाय उनके हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाकर पर्ची दे देता है लेकिन उन्हें राशन नहीं मिलता. इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है. ग्रामीणों ने इसको लेकर तहसील स्तर पर भी प्रदर्शन किया और उप जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा. ग्रामीणों का कहना है कि राशन डीलर मनमानी करता है और पिछले काफी समय से उन्हें राशन नहीं मिल रहा है जबकि सरकार की तरफ से दिए जाने वाले राशन में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा महीने में दो बार राशन दिया जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है राशन डीलर कोटे का राशन बेच देता है.
Rampur News: अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देता है कोटा डीलर, नाराज गांव वालों ने किया प्रदर्शन, अब होगी ये कार्रवाई

भेजा गया सस्पेंशन लेटर-उप जिलाधिकारी
उप जिलाधिकारी टांडा अभिनीत कुमार की माने तो बादली गांव की राशन दुकान पहले से सस्पेंड थी. वहां की दुकान बहादुर गांव की मजरा में अटैच की गई थी. ग्राम वासियों द्वारा शिकायत की गई थी कि राशन डीलर द्वारा अंगूठा लगवा लिए गए हैं और उसके बदले में उनको पर्ची दी गई थी लेकिन बाद में राशन डीलर द्वारा उनको राशन उपलब्ध नहीं कराया गया. इसकी जांच हमने यहां एआरओ से करवाई जो सही पाई गई. उसी क्रम में कार्रवाई करते हुए दुकान की सस्पेंशन का लेटर डीएम साहब को भेजा जा चुका है. 

स्टॉक किया गया सील
वहीं उन्होंने बताया कि, राशन बेचने की शिकायत के क्रम में राशन बेचा नहीं गया है, राशन मौके पर पाया गया है और उसका जो स्टॉक है सील कर दिया गया है. उसकी दुकान जबलपुर से अटैच कर दी गई है और इस माह में उसका वितरण कराया जाएगा. वहीं कोटा डीलर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उसके सस्पेंशन के लिए लिख दिया गया है और जब उसका सस्पेंशन आ जाएगा तो उसका टर्मिनेशन करवाकर उस ग्राम पंचायत में नया प्रस्ताव कराया जाएगा.

UP Breaking News Live: तिकुनिया कांड की बरसी आज, मारे किसानों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, राकेश टिकैत भी होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget