एक्सप्लोरर

Rampur News: अमृतपाल सिंह के समर्थन में रामपुर के बिलासपुर में लगे पोस्टर, DIG ने जनता से की ये अपील

Amritpal Singh: मुरादाबाद मंडल परिक्षेत्र के डीआईजी शलभ माथुर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि इसको लेकर हमारी स्थानीय इकाई इंटेलिजेंस और पुलिस अलर्ट है. लोग बहकावे में न आएं.

Amritpal Singh News: रामपुर (Rampur) के बिलासपुर में 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थन में पोस्टर लगा दिए गए, जिसमें उसका समर्थन करने और रिहाई के लिए आंदोलन करने की अपील की गई. इतना ही नहीं अमृतपाल सिंह के समर्थन में लगे इन पोस्टर में 26 मार्च को शाम 4 बजे बिलासपुर पुरानी मंडी से रैली निकालने को एकत्र होने की अपील की गई है. ऐसे में पोस्टर लगाए जाने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोस्टर फड़वा दिए और पोस्टर लगाने वालों की तलाश में जुट गई है.

बीती गुरुवार की रात कोतवाली बिलासपुर क्षेत्र के शांति कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी, नगर पालिका कांप्लेक्स सहित कई मोहल्लों में अमृतपाल सिंह के समर्थन में पोस्टर लगाए गए थे, जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही थानाध्यक्ष नवाब सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और नगर पालिका कांप्लेक्स के पिलर पर अमृतपाल सिंह के समर्थन में लगे पोस्टर हटवाए. वहीं मुरादाबाद परिक्षेत्र के डीआईजी शलभ माथुर बिलासपुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला, सीओ संगम कुमार और ओंकार नाथ शर्मा समेत थाना पुलिस के साथ बैठक ली. जिसके बाद डीआईजी ने पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर पैदल मार्च निकाला और लोगों को किसी अफवाह पर ध्यान न देने और शरारती तत्वों पर नजर रखने की अपील की.

पोस्टर और इस तरह के बहकावे में ना आएं- डीआईजी
इस संबंध में मुरादाबाद मंडल परिक्षेत्र के डीआईजी शलभ माथुर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि इसको लेकर हमारी स्थानीय इकाई इंटेलिजेंस और पुलिस अलर्ट है और मैं आपके माध्यम से पब्लिक से यही अपील करना चाहूंगा के इस तरह के पोस्टर और इस तरह के बहकावे में ना आएं. इस संबंध में कुछ लोगों से भी यहां पर मंत्रणा की गई.

Yogi 2.0: सीएम योगी बोले- अब माफियाओं से नहीं महोत्सव से है यूपी की पहचान, रोजगार पर किया बड़ा दावा 

रामपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला द्वारा अपील जारी करते हुए बिलासपुर की जनता से शरारती तत्वों द्वारा अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी और उनकी रिहाई के लिए 26 मार्च को पुरानी मंडी बिलासपुर में रैली की सूचना को भ्रामक बताते हुए ध्यान न देने की अपील की गई है. वहीं ऐसे शरारती तत्वों के बारे में जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करने की अपील करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget