एक्सप्लोरर

सामने आ रही है सपा नेता की हकीकत, जौहर यूनिवर्सिटी से चोरी की किताबें बरामद, हिरासत में 5 लोग

सपा सांसद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। रामपुर में आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन ने छापा मारा। अधिकारियों ने जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर बने मुमताज सेंट्रल लाइब्रेरी में पुलिस अधिकारियों ने जांच की।

रामपुर, एबीपी गंगा। सपा सांसद आजम खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। जौहर यूनिवर्सिटी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान की है। पुलिस ने लाइब्रेरी से रामपुर के ऐतिहासिक मदरसा आलिया से चोरी की गई किताबें बरामद की हैं। एसपी अजय पाल के मुताबिक मदरसे से चोरी 100 से ज्यादा किताबें जौहर यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी से मिली हैं। पांच कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।

सामने आ रही है सपा नेता की हकीकत, जौहर यूनिवर्सिटी से चोरी की किताबें बरामद, हिरासत में 5 लोग एसपी रामपुर अजय पाल के मुताबिक, 16 जून को पुलिस में शिकायत की गई थी कि रामपुर के ऐतिहासिक मदरसा आलिया की बेशकीमती और पुरानी किताबें चोरी कर ली गईं। जौहर यूनिवर्सिटी में उन किताबों के होने का शक जताया गया था। पुलिस की जांच में भी सबूत मिल रहे थे। मंगलवार को छापे में मदरसा आलिया की सौ से ज्यादा किताबों को बरामद किया है। कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

आजम खान को देनी होगी क्षतिपूर्ति

25 जुलाई को रामपुर के उपजिलाधिकारी ने यूनिवर्सिटी के अंदर से गुजर रहे सार्वजनिक मार्ग से अनाधिकृत कब्जा हटाने को कहा था। इसके अलावा प्रशासन ने आजम खान को क्षतिपूर्ति के रूप में 3 करोड़ 27 लाख 60 हजार देने को कहा है। आजम खान को कब्जा मुक्त होने तक 9,10,000 प्रति माह की दर से लोक निर्माण विभाग को देने का आदेश दिया गया है।

सामने आ रही है सपा नेता की हकीकत, जौहर यूनिवर्सिटी से चोरी की किताबें बरामद, हिरासत में 5 लोग

आले हसन के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

25 जुलाई को अदालत ने जौहर यूनिवर्सिटी की 7 हेक्टेयर जमीन के पट्टे को रद कर दिया था। यह जमीन 2013 में 30 साल के लिए मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के संयुक्त सचिव नसीर अहमद खान के नाम से लीज पर ली गई थी। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने जौहर यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी आले हसन के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है।

सामने आ रही है सपा नेता की हकीकत, जौहर यूनिवर्सिटी से चोरी की किताबें बरामद, हिरासत में 5 लोग

जमीन हड़पने का आरोप 

आजम खान और उनके सहयोगी आले हसन के खिलाफ 26 किसानों की 5 हजार हेक्टेयर जमीन हड़पकर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में इस्‍तेमाल करने का संगीन आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हुए हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने आजम के खिलाफ कार्रवाई की है। एसडीएम की तरफ से उनका नाम ऐंटी-भू माफिया पोर्टल में दर्ज कर लिया गया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget