एक्सप्लोरर

रामपुर की सड़कों पर पुलिस कर रही है आजम खान के नाम की मुनादी, कोर्ट ने सपा सांसद के खिलाफ जारी किया वारंट

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस रामपुर शहर में उनके नाम की मुनादी करवा रही है। इसके तहत उन्हें फरार घोषित किया गया है

रामपुर, एबीपी गंगा। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान का वक्त फिलहाल साथ नहीं दे रहा है। वो कहते हैं न, कभी का दिन बड़ा तो कभी की रात बड़ी, रामपुर में कल तक जिस आज़म खान के नाम की तूती बोलती थी और जिनका काफिला जब सड़क पर गुजरता था तो हूटर बजाते हुए पुलिस की गाड़ियां रास्तों को साफ करा देती थीं। वक्त बदला, सत्ता गई तो आज उन्ही आजम खान की तलाश में कोर्ट के आदेश पर रामपुर पुलिस शहर की सड़कों पर उनके नाम की मुनादी करती फिर रही है और लोगों को बता रही है कि आज़म खान फरार हैं और कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट जारी किया है।

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान मौजूदा समय में रामपुर लोक सभा के सांसद हैं और उनकी पत्नी तन्जीन फातिमा रामपुर की विधायक हैं। बेटे अब्दुल्लाह आज़म भी स्वार से विधायक थे लेकिन हाई कोर्ट ने चुनाव निरस्त कर दिया। पिछले कई दशकों से रामपुर की राजनीति में आज़म खान का एकछत्र राज रहा है लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद से उनके ऊपर मुकदमों के दर्ज होने का जो सिलसिला जारी हुआ उसके बाद से आज़म खान घिरते ही गये और आज नौबत ये आ चुकी है कि रामपुर की सड़कों पर आज़म खान की तलाश में पुलिस मुनादी करती फिर रही है।

कल रामपुर की एडीजे की अदालत ने सपा सांसद आजम खान के खिलाफ दो मामलों में 82 की कार्रवाई करने का आदेश दिया था। और एक मामले में गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। आजम खान के विरुद्ध चल रहे मामलों में एक मुकदमा उनके पड़ोसी ने दर्ज कराया था जिसमें लगातार गैरहाजिर रहने की वजह से कोर्ट ने 82 की कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही एक मामला आचार संहिता उल्लंघन का है जिसमें आज़म खान के बयान का कोई वीडियो वायरल हुआ था जिसमे अब अदालत ने आजम खान का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। कोर्ट ने आजम खान को 20 जनवरी को अदालत में पेश किए जाने का आदेश रामपुर पुलिस को दिया है, जिसके बाद अब रामपुर पुलिस आज़म खान की तलाश में सड़कों पर मुनादी करती फिर रही है। पुलिस ने आज़म खान के घर के दरवाजे पर कोर्ट के नोटिस भी चस्पा कर दिए हैं। अदालत ने आज़म खान की पत्नी तन्जीन फातिमा और बेटे अब्दुल्लाह आज़म के खिलाफ भी वारंट जरी किए हैं। आज़म खान की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget