एक्सप्लोरर

Rampur By-Election: तंजीम फातिमा के बजाय आसिम राजा को क्यों मिला सपा का टिकट? आजम खान ने खुद दिया जवाब

UP News: समाजवादी पार्टी ने रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आसिम राजा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

UP By- Election: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) ने सोमवार को रामपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने करीबी सहयोगी आसिम राजा (Asim Raja) को सपा उम्मीदवार घोषित किया. आजम खान ने रामपुर में अपने पार्टी कार्यालय दार-उल-आवाम (आम लोगों का घर) में राजा के नाम की घोषणा की.

इस मौके पर आजम खान ने ये कहा

सभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने कहा, ‘‘आपने सोचा होगा कि मैं फिर से अपनी पत्नी को मैदान में उतारने जा रहा हूं, क्योंकि उन्होंने नामांकन पत्र भी खरीदा था लेकिन मैंने अपने पुराने साथी को चुना है जिनके पास समृद्ध राजनीतिक अनुभव है और उनका नाम आसिम राजा है" आजम ने समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करने की अपील की सभा के माहौल को भावनात्मक बनाते हुए खान ने दो साल और सात महीने की अपनी जेल यात्रा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी, और अपनी जेल अवधि को 'एजेंडा' बताया. 

Kanpur Violence पर आजमगढ़ से BJP प्रत्याशी निरहुआ ने कहा- 'ऐसे उपद्रवियों की अच्छे से होगी दवा'

उन्होंने अंतरिम जमानत देने के लिए सर्वोच्च अदालत का शुक्रिया अदा किया. आसिम राजा समाजवादी पार्टी के गठन से पहले से ही पिछले 40 सालों से आजम खान के साथ जुड़े हुए हैं.  64 वर्षीय असीम राजा ने इस मौके पर कहा, "मैंने आजम खान के साथ सभी आंदोलनोंऔर विरोध प्रदर्शनों में भाग लिया है, चाहे वह 'जेल भरो आंदोलन' हो या आजम खान साहब द्वारा किया गया कोई अन्य विरोध प्रदर्शन‘‘ राजा ने कहा कि विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव, प्रत्येक चुनाव में वह आजम खान के मुख्य चुनाव एजेंट रहे.

कौन हैं आसिम राजा? 

राजा ने साल 1981 में रुहेलखंड विश्वविद्यालय से जुड़े रामपुर के रजा परास्नातक कॉलेज से राजनीति विज्ञान में एमए किया है, तब से वे आजम खान के साथ हैं. राजा ने कहा कि साल 2019 में सीएए के विरोध से संबंधित एक मामले में पुलिस द्वारा वांछित घोषित किए जाने के बाद दिसंबर 2021 में उन्होंने रामपुर की एक अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था और उन्हें जेल भेज दिया गया था बाद में रामपुर की अदालत द्वारा जमानत पर रिहा कर दिया गया था. राजा पिछले आठ साल से समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष हैं वर्ष 1989 में उन्होंने रामपुर नगर पालिका का निकाय चुनाव लड़ा था.

Uttarkashi Bus Accident: बस हादसे में 26 की मौत, राहत और बचाव का समाप्त, घायलों से मिले CM शिवराज सिंह चौहान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget