एक्सप्लोरर

रामपुर लोकसभा सीट पर दिलचस्प है चुनावी जंग, जयाप्रदा और आजम खान के बीच कांटे की टक्कर

2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान रामपुर लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। बीजेपी के नेपाल सिंह को 37.5 फीसदी और समाजवादी पार्टी के नसीर अहमद खान को 35 फीसदी वोट मिले थे।

 

रामपुर, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में कई लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां पर मुस्लिमों की संख्या अच्छी-खासी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट इन्हीं में से एक है। यहां पर 50 फीसदी से भी अधिक जनसंख्या मुस्लिम आबादी की है, ये क्षेत्र समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान का गढ़ माना जाता है। हालांकि, 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में यहां से भारतीय जनता पार्टी के नेपाल सिंह ने जीत दर्ज की थी। 2014 में उत्तर प्रदेश से कोई भी मुस्लिम सांसद चुनकर नहीं गया था, जो कि इतिहास में पहली बार हुआ था।

यहां है कांटे की टक्कर

बीजेपी ने रामपुर लोकसभा सीट से जयाप्रदा को मैदान में उतारा है। इस सीट पर जोरदार लड़ाई होने के आसार हैं क्योंकि जयाप्रदा के सामने समाजवादी पार्टी ने कद्दावर नेता आजम खान को मैदान में उतारा है। रामपुर लोकसभा सीट पर 11 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी की जयाप्रदा और सपा के आजम खान के बीच है। कांग्रेस की ओर से संजय कपूर और एमडीपी के टिकट पर अरसद वारसी मैदान में हैं। 4 उम्मीदवार बतौर निर्दलीय मैदान में हैं। 11 में से 8 उम्मीदवार मुस्लिम समुदाय से हैं।

रामपुर लोकसभा सीट का इतिहास

आजादी के बाद से ही रामपुर सीट की गिनती मुस्लिम बहुल सीटों में से होती रही। 1952 में हुए चुनाव में यहां से कांग्रेस की ओर से डॉ. अबुल कलाम आजाद ने जीत दर्ज की थी। 1952 से लेकर 1971 तक इस सीट पर कांग्रेस ने ही जीत दर्ज की। 1977 में एक बार भारतीय लोकदल के प्रत्याशी यहां से जीते, लेकिन उसके बाद एक बार फिर कांग्रेस ने इस सीट पर अपना दबदबा कायम किया। कांग्रेस के जुल्फिकार अली खान ने लगातार तीन बार यहां से चुनाव जीत। जुल्फिकार कुल 5 बार इस सीट से सांसद रहे। 1991 और 1998 में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। 1998 में मुख्तार अब्बास नकवी यहां से जीते थे, उसके बाद 2004 और 2009 में समाजवादी पार्टी की तरफ से बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा यहां से सांसद चुनी गईं थीं।

रामपुर का समीकरण

रामपुर लोकसभा क्षेत्र में करीब 16 लाख से अधिक मतदाता हैं, इनमें 872084 पुरुष और 744900 महिला वोटर हैं। 2014 में यहां कुल 59.2 फीसदी वोट पड़े थे, इनमें से भी 6905 NOTA को गए थे। 2011 की जनगणना के अनुसार रामपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 50.57 % मुस्लिम आबादी है, जबकि 45.97 % हिंदू जनसंख्या है। रामपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें सुआर, चमरौआ, बिलासपुर, रामपुर और मिलाक शामिल हैं। बिलासपुर और मिलाक सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। जबकि, अन्य तीन सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा था। यहां की रामपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के आजम खान विधायक हैं।

जीत का अंतर

2014 में हुए लोकसभा चुनाव दौरान इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। बीजेपी के नेपाल सिंह को 37.5 फीसदी और समाजवादी पार्टी के नसीर अहमद खान को 35 फीसदी वोट मिले थे। नेपाल सिंह की जीत का अंतर मात्र 23,435 वोटों का ही था। नेपाल सिंह का राजनीतिक अनुभव काफी लंबा रहा है, 2014 में उन्होंने हर किसी को चौंकाते हुए जीत दर्ज की थी। सांसद चुने जाने से पहले वह 5 बार विधायक रह चुके हैं।

2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे

नेपाल सिंह, भारतीय जनता पार्टी, कुल वोट मिले 358,616, 37.5%

नसीर अहमद खान, समाजवादी पार्टी, कुल वोट मिले 335,181, 35.0%

नवाब खान, कांग्रेस, कुल वोट मिले 156,466, 16.4%

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget