एक्सप्लोरर

Rampur Lok Sabha Seat: रामपुर में आजम खान की जगह नया प्रयोग करेगी सपा, नए सहयोगी के साथ बन रहा प्लान!

Rampur Lok Sabha Seat पर Samajwadi Party, Azam Khan और उनके परिवार की गैरमौजूदगी के बीच नया प्रयोग करने की कोशिश में है. माना जा रहा है कि सपा नए सहयोगी के साथ मैदान में आ सकती है.

Rampur Lok Sabha Seat: उत्तर प्रदेश स्थित रामपुर लोकसभा सीट को लेकर समाजवादी पार्टी रणनीति बना रही है. जबकि आजम खान, अब्दुल्ला आजम खान और आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा जेल में ही हैं, ऐसे में उनके परिवार से किसी का इलेक्शन लड़ना नामुमकिन माना जा रहा है. इस बीच सूत्रों ने दावा किया है कि रामपुर लोकसभा सीट से आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर ताल ठोक सकते हैं. 

इसके अलावा सूत्रों का कहना है कि आजम के बड़े बेटे अदीब आजम और आसिम राजा के भी चुनाव लड़ने के आसार हैं. हालांकि अभी तक इस पर आखिरी निर्णय नहीं लिया गया है. यह दावा ऐसे वक्त में हो रहा है जब सूचना है कि आगामी 22 मार्च को आसपा नेता चंद्रशेखर आजाद , सपा नेता आजम खान से जेल में मिलने जाएंगे.

इसके अलावा दावा है कि आसपा नेता ने आजम के बेटे अदीब से भी वार्ता की थी. बताया गया था कि फोन पर वार्ता कर चंद्रशेखर ने अदीब से कहा था कि हम गरीबों पर जुर्म करने वालों के खिलाफ लड़ रहे हैं. हमें मजबूती से लड़ना होगा.

BSP Candidate List: बसपा ने यूपी की एक और सीट पर उतारा कैंडिडेट, सपा और बीजेपी की बढ़ी मुश्किल

दीगर है कि संभवतः यह पहला चुनाव होगा जब आजम परिवार पूरी तरह से कुछ भी करने में अक्षम है. सपरिवार जेल में बंद आजम की एक जमाने में रामपुर लोकसभा और जिले में तूती बोलती थी. अब जबकि वह जेल में हैं, ऐसे में समाजवादी पार्टी भी नया प्रयोग करने की कोशिश में है.

हालांकि वह अपने बेस वोटर को नाराज नहीं करना चाहती ऐसे में माना जा रहा है कि वह किसी ऐसे नेता को बतौर कैंडिडेट समर्थन दे सकती है जो न तो आजम के खिलाफ हो और न ही उसके राजनीतिक समीकरणों के खिलाफ. यह देखना दिलचस्प होगा कि सपा अपने प्रयोग में सफल होती है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिशन शक्ति बना महिला सशक्तीकरण का मॉडल, यूपी में बेटियों को मिली सुरक्षा
मिशन शक्ति बना महिला सशक्तीकरण का मॉडल, यूपी में बेटियों को मिली सुरक्षा
UP News: वस्त्रोद्योग के लिए नई कौशल विकास व्यवस्था तैयार हो, ग्रामोद्योग और माटी कला को नई गति: CM योगी
वस्त्रोद्योग के लिए नई कौशल विकास व्यवस्था तैयार हो, ग्रामोद्योग और माटी कला को नई गति: मुख्यमंत्री योगी
Uttarkashi: कहां है बबीता? 11 दिन से जारी महासर्च ऑपरेशन, 6 एजेंसियां तलाश में जुटीं, अब तक सुराग नहीं
कहां है बबीता? 11 दिन से जारी महासर्च ऑपरेशन, 6 एजेंसियां तलाश में जुटीं, अब तक सुराग नहीं
बस्ती में फर्जीवाड़ा! मदरसे पर कब्जे के लिए जिंदा लोगों को कागजों में दिखाया मृत, 6 पर केस दर्ज
बस्ती में फर्जीवाड़ा! मदरसे पर कब्जे के लिए जिंदा लोगों को कागजों में दिखाया मृत, 6 पर केस दर्ज

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget