एक्सप्लोरर

Rampur Molestation Case: रामपुर में छात्रा से छेड़खानी मामले में तीन पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित, दो लाइन हाजिर

Rampur Molestation News: रामपुर के मिलक क्षेत्र में 13 साल की एक छात्रा का स्कूल से घर जाते समय अपहरण कर दबंगों ने उसके साथ छेड़खानी की थी. इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur) में एक स्कूली छात्रा के अपहरण और छेड़छाड़ के मामले में तीन पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है. इन पर मामले में लापरवाही बरतने और पीड़ित परिवार पर आरोपियों से समझौता कर लेने का दबाव बनाने का आरोप है. रामपुर के मिलक के क्षेत्राधिकारी संगम कुमार (Sangam Kumar) और कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर अजय पाल (Ajay Pal) को लाइन हाजिर कर दिया गया है. साथ ही पीड़ित परिवार से बदसलूकी करने के आरोप में चौकी इंचार्ज दारोगा अशोक कुमार (Ashok Kumar) को निलंबित कर दिया गया है. इन तीनों पुलिस अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया है.

मामला रामपुर की मिलक कोतवाली इलाके का है, जहां 13 साल की एक स्कूली छात्रा का स्कूल से घर जाते समय अपहरण कर दबंगों ने उसके साथ छेड़खानी की. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ अपहरण और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन, पुलिस पर आरोप है कि इलाके के चौकी इंचार्ज ने पीड़ित छात्रा के घर जाकर परिजनों के साथ बदसलूकी की और आरोपियों से समझौता कर लेने के लिए दबाव बनाया.

छात्रा की मां ने लगाया आपमानित करने का आरोप

इतना ही नहीं पीड़ित छात्रा की मां का आरोप है कि दरोगा ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की, उनको अपमानित किया गया. छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले दोनों आरोपी दूसरे समुदाय के हैं और पुलिस आरोपियों को पकड़ने की बजाय पीड़ित परिवार पर ही दबाव बना रही है और उन्हें अपमानित कर रही है. जब इलाके के लोगों को पीड़ित परिवार ने यह बात बताई तो स्कूल की छात्राएं और स्थानीय निवासी कोतवाली पहुंच गए और घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी.

विभागीय जांच के भी दिए गए आदेश

कई घंटे चले इस विरोध-प्रदर्शन की जानकारी जैसे ही मंडल के आला अधिकारियों को हुई तो उन्होंने कार्रवाई करते देर नहीं लगाई और तुरंत लापरवाही बरतने के आरोप में सीओ मिलक और कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया. साथ ही बदसलूकी करने वाले दारोगा को निलंबित कर तीनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए. तीन पुलिस अधिकारियों पर कारवाई होने के बाद आक्रोशित छात्राओं और इलाके के लोगों ने कोतवाली मिलक से अपना धरना समाप्त किया.

अपर पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा?

रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है और पूरे मामले की जांच एडीएम प्रशासन और एएसपी रामपुर को दी गई है. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Mukhtar Ansari News: बाहुबली मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर मामले में मिलेगी बेल? इलाहाबाद HC 25 सितंबर सुनाएगी फैसला

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget