एक्सप्लोरर

Rampur Encounter: रामपुर में पुलिस से मुठभेड़ के बाद 25000 रुपये का इनामी बदमाश बाबू बच्चा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Rampur Encounter News: रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि बदमाशों ने एक ईंख के खेत में जाकर मोर्चा ले लिया और फायरिंग शुरू कर दी. क्रॉस फायरिंग में बदमाश बाबू बच्चा को गोली लगी.

UP News: उत्तर प्रदेश में रामपुर (Rampur) के मिलक थाना क्षेत्र में गोकशी करने जा रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. गोकशी की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों को घेरा. इस बीच कार सवार बदमाशों ने पुलिस को देख कर फायरिंग कर दी, जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने क्रॉस फायर किया. इसके बाद बदमाशों ने कार छोड़कर भागने की कोशिश की, जिसमें 25000 रुपये का इनामी बदमाश बाबू बच्चा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया. वहीं उसके दो साथी आजम और शेर जमा मौके से फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.

घायल बदमाश गोकश बाबू बच्चा को पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया, फिलहाल वह खतरे से बाहर है. पुलिस इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई करने की बात कर रही है. बदमाश के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. गोकशी करने के उपकरण छुरा आदि भी बरामद हुआ है. पुलिस गिरफ्त में आया बदमाश बाबू बच्चा 25000 रुपये का इनामी गैंगस्टर थाना मिलक का वांछित आरोपी है.

पुलिस ने क्या बताया?

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि थाना मिलक क्षेत्र में कुछ दिनों पहले एक गोकशी की घटना हुई थी, उसमें गोवंशीय अवशेष नाले के किनारे मिले थे. स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि एक गाड़ी में सवार होकर कुछ गोकश इधर आ रहे हैं और जानवरों की हत्या करेंगे. इस सूचना पर पुलिस नाकाबंदी किए हुए थी, तभी एक गाड़ी आती हुई दिखाई दी, पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, उसमें कुछ बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी और उतरकर भागने लगे.

गैंगस्टर का मुजरिम रहा है बाबू बच्चा

संसार सिंह ने बताया कि इसके बाद पास में एक ईंख के खेत में जाकर मोर्चा ले लिया, क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ, उसके पैर में गोली लगी है और अन्य दो भाग गए. घायल बदमाश का नाम बाबू बच्चा है, जो रामपुर के थाना गंज क्षेत्र का रहने वाला है. यह थाना मिलक से वांछित चल रहा था. इस पर 25000 रुपये का इनाम था और गैंगस्टर का मुजरिम रहा है. घायल बदमाश बाबू बच्चा ने बताया कि जो भागे हैं उसमें आजम ग्राम खाता नगलिया थाना मिलक का था, दूसरा शेर जमा पुत्र सरदार निवासी बजरिया खानसामा थाना गंज का रहने वाला था.

पहले भी पुलिस पर कर चुका है फायरिंग

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाबू बच्चा कुछ दिन पहले पटवाई में मुठभेड़ हुई थी, तब से वह वांछित चल रहा था. उस समय भी इसने पुलिस पर फायरिंग की थी लेकिन आज यह क्रॉस फायरिंग में घायल हो गया. उसे सीएससी मिलक में भर्ती कराया गया था, वहां से रेफर कर दिया है और खतरे से बाहर है. आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है, उसके पास जो स्विफ्ट गाड़ी मिली है, उसमें एक तमंचा 315 बोर का एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस मिले हैं. विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- UP News: बिजनौर में नाबालिग ने सहेलियों और मनचले से परेशान होकर की आत्महत्या, नहाने का बना लिया था वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget