एक्सप्लोरर

BJP सांसद घनश्याम सिंह लोधी को तीसरी बार मिली धमकी, CM योगी पर निशाना होने की कही गई बात

रामपुर पुलिस इन दिनों उस व्यक्ति की तलाश में है जो यहां के सांसद को व्हाट्सऐप मेसेज कर उन्हें धमकी दे रहा है. धमकी देने का सिलसिला पिछले कुछ दिनों से जारी है.

UP News: रामपुर (Rampur) में बीजेपी सांसद घनश्याम सिंह लोधी (Ghanshyam Singh Lodhi) के व्हाट्सऐप पर तीसरी बार धमकी भरा मैसेज आया है. इस बार सांसद घनश्याम सिंह लोधी से केस वापस लेने को कहते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधने की बात कही गई है. पहली बार धमकी 5 जनवरी को दी गई थी, जब सुबह करीब 9 बजे सांसद घनश्याम सिंह लोधी को व्हाट्सऐप नंबर पर लश्कर-ए-खालसा संगठन से संदीप सिंह खालिस्तानी नामक युवक ने धमकी भरे मैसेज भेजे थे. इस बीच, सांसद के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने इसकी पुलिस में शिकायत की थी. इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. बावजूद इसके शनिवार को दूसरे दिन उन्हें एक बार फिर धमकी भरे मैसेज मिले और उसमें केस वापस लेने की बात कही गई थी. देर रात करीब 11:30 बजे एक बार फिर सांसद घनश्याम सिंह लोधी के व्हाट्सऐप पर एक और मैसेज आया जिसमें केस वापस लेने को कहते हुए योगी आदित्यनाथ को निशाना बनाने की बात कही गई थी. वहीं इस पूरे मामले में रामपुर पुलिस लगातार छानबीन कर रही है. पुलिस के मुताबिक व्हाट्सऐप पर धमकी भरे मैसेज भेजने वाले की लोकेशन ट्रेस हो चुकी है और जल्द ही वह पुलिस की पकड़ में होगा. 

सीएम योगी के लिए आया यह मेसेज

घनश्याम सिंह लोधी ने इस मामले में कहा, 'हमारी सरकारी एजेंसियां हैं. वह अपना काम कर रही हैं. हमने परसों इस मामले में एफआईआर करा दी थी. एफआईआर कराने के बाद शनिवार को भी धमकी मिली कि एफआईआर वापस लीजिए नहीं तो हम आपके पूरे परिवार को मार देंगे.उसके बाद रात फिर उनकी कॉल आई और कॉल आने के बाद मैसेज भी आया. उसमें भी धमकी दी है और कहा कि आप भी निशाने पर हैं और आप के मुख्यमंत्री भी निशाने पर हैं.' 

कानूनी कार्रवाई पर पुलिस ने दी यह जानकारी

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रामपुर अनुज चौधरी ने बताया  कि  थाना सिविल लाइन में  केस दर्ज कर लिया  गया है.  सोशल मीडिया पर धमकी दी जा रही है और उस व्यक्ति को ट्रेस किया जा रहा है. जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. इस तरह के मामले कई जगह से सामने आ रहे हैं. इसके अलावा रामपुर में हमारी पुलिस टीम लगी हुई है. कई सीक्रेट एजेंसियां भी लगी हुई हैं. पुलिस के मुताबिक धमकी देने वाले की लोकेशन ट्रेस की जा चुकी है लेकिन अभी उसे बताना सुरक्षा के दृष्टि से ठीक नहीं है.

ये भी पढ़ें -

UP Politics: यूपी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं BJP के नए प्रयोग! क्या इस वजह से बढ़ी है टेंशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget