एक्सप्लोरर

Rampur News: अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में झटका, कोर्ट में जिरह का वक्त समाप्त, आज फिर होगी सुनवाई

Rampur News: रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट में गुरुवार को आजम खान से जुड़े तीन मामलों पर सुनवाई थी, जिसमें दो मामलों के लिए शुक्रवार की तारीख दे दी गई, जबकि एक मामले पर 11 जनवरी को सुनवाई होगी.

Azam Khan News: सपा नेता आजम खान (Azam Khan) को बेटे अब्दुल्ला आजम खान (Abdullah Azam) के 2 जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) मामले में रामपुर के स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट (Ramou MP/MLA Court) से झटका लगा है. इस मामले में विवेचक नरेंद्र त्यागी की लगातार उपस्थिति के बावजूद भी आजम खान के अधिवक्ता द्वारा ज़िरह ना करने और अलग-अलग तथ्य रखने के मामले में कोर्ट ने अब नरेंद्र त्यागी से जिरह का अवसर समाप्त कर दिया है, वहीं इस मुकदमे के दूसरे विवेचक कृष्ण अवतार से जिरह के लिए आज फिर सुनवाई होगी. जिसमें अब आजम खान के अधिवक्ता को उनसे जिरह करनी है.

इसके अलावा आजम खान पर चल रहे एक और हेट स्पीच मामले में आजम खान के अधिवक्ता द्वारा सीआरपीसी 311 के तहत गवाह विवेचक अमर सिंह से प्रश्न पूछने के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने विवेचक अमर सिंह को तलब किया है. वहीं गुरुवार को लगे तीसरे मामले आचार संहिता उल्लंघन जो थाना शाहबाद से संबंधित है गवाह अनिल चौहान कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन आजम खान के अधिवक्ता विनोद शर्मा की तबीयत खराब होने के चलते आज उनसे जिरह नहीं कर सके, इस मामले में अब अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी. आपको बता दें गुरुवार को कोर्ट में आजम खान से संबंधित 3 मामलों में सुनवाई होनी थी जिनमें से 2 में शुक्रवार की तारीख कोर्ट ने तय की है, वहीं तीसरे आचार संहिता उल्लंघन मामले में 11 जनवरी की तारीख दी गई है. 

गुरुवार को तीन मामलों पर हुई सुनवाई

इस संबंधम में अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया आज एमपी एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल न्यायालय में आजम खान से संबंधित तीन मामले लगे थे, एक 4 /19 जो दो जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित था, उसमें नरेंद्र त्यागी से ज़िरह होनी थी, नरेंद्र त्यागी गवाह उपस्थित हुए थे लेकिन उनके अधिवक्ता के द्वारा इस आधार पर स्थगन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया कि नहीं आएंगे और 1 हफ्ते का समय दिया जाए, जिसमें हमारे द्वारा विरोध किया गया माननीय न्यायालय ने उनका प्रार्थना पत्र निरस्त करते हुए आज की तारीख मुकर्रर की है. जो अगले गवाह कृष्ण अवतार जो अगले विवेचक हैं, उनकी जिरह के लिए तिथि नियत कर दी गई है.

भड़काऊ भाषण मामले में अगली तारीख तय

दूसरी फाइल जो हमारी लगी थी वह भड़काऊ भाषण से संबंधित थी. इस मामले में आजम खान का 313 का बयान होना था, लेकिन उनके अधिवक्ता द्वारा 311 का एक प्रार्थना पत्र सीआरपीसी में दिया गया कि हम पीडब्ल्यू 5 गवाह चंद्रपाल की जो ज़िरह हुई थी, उसके बाद हम पीडब्ल्यू 3 विवेचक अमर सिंह की भी गवाही करना चाहते हैं, कुछ प्रश्न पूछने शेष रह गए हैं, इसको माननीय न्यायालय द्वारा सीआरपीसी संदर्भित रखते हुए 311 का प्रार्थना पत्र उनका स्वीकार किया और कल का तिथि नियत करते हुए पीडब्ल्यू 3 जो विवेचक थे अमर सिंह उनको तलब किया गया है. 

तीसरे मामले में 11 जनवरी को सुनवाई
तीसरे मामले में गवाह अनिल चौहान आए थे उसमें अधिवक्ता द्वारा स्थगन प्रार्थना पत्र दिया गया था, जो अधिवक्ता है विनोद कुमार शर्मा जी उनकी तबीयत खराब है उसको स्थगित करते हुए उसने 11 तारीख दी गई है. यह तीन मामले आज हमारे यहां थे. 4/19 जो पत्रावली थी यह बहुत महत्वपूर्ण पत्रावली है डबल जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित है यह बार-बार इनके द्वारा जिरह करने में आनाकानी की जा रही थी हमारा गवाह बार-बार आ रहा था भिन्न-भिन्न तिथियों में अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिए जा रहे थे. पिछली तिथियों में इनके अधिवक्ता द्वारा जिरह किया गया आज फिर अलग ग्राउंड पर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके बाद विवेचक नरेंद्र त्यागी से जो इनका शेष जिरह करने का अवसर था उसे कोर्ट ने समाप्त कर दिया. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, कहा- 'सिनेमा को नफरत की तलवार से दो फाड़ किया जा रहा है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकात में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकात में रहो
मेरठ की 7 सीटों पर कैसी है सियासी तस्वीर, 2022 में किसने मारी बाजी?
मेरठ की 7 सीटों पर कैसी है सियासी तस्वीर, 2022 में किसने मारी बाजी?
शिवा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के वायरल ऑडियो-वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच
शिवा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के वायरल ऑडियो-वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच
रामदेव बोले- CM योगी को फायदा पहुंचाएंगे ओवैसी, अब कांग्रेस-सपा ने खोल दिया पूरा चिट्ठा
रामदेव बोले- CM योगी को फायदा पहुंचाएंगे ओवैसी, अब कांग्रेस-सपा ने खोल दिया पूरा चिट्ठा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget