एक्सप्लोरर

'रामपुर से BJP कैंडिडेट को जीता घोषित कर दिया जाए', अखिलेश का जिक्र करते हुए आजम खान ने ऐसा क्यों कहा?

Rampur by election: आजम खान ने कहा, आज ही तकरीबन 50 घरों के दरवाजे तोड़े गए. सड़कों से बेगुनाहों को उठाकर ले गए हैं. हमारी पत्नी को भी वार्निंग दी गई है कि बाहर मत निकलना.

Rampur Assembly by Election: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव नजदीक आ रहे हैं. यह सीट सपा नेता आजम खान (SP leader Azam Khan) की विधायकी जाने से खाली हुई है. आजम को कोर्ट ने 3 साल जेल की सजा सुनाई है. इस बीच आजम ने सत्तारुढ़ बीजेपी सरकार (BJP government) पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कई आरोप लगाए. उन्होंने यहां तक कह दिया कि बीजेपी उम्मीदवार को जीता हुआ घोषित कर दिया जाए. उन्होंने क्षेत्र में खुलेआम दहशत और अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया.

आजम खान ने कहा कि हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जब तशरीफ लाएं तो हम उनसे यह आग्रह करेंगे कि वह इलेक्शन कमीशन से यह निवेदन करें कि भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट को जीता हुआ घोषित कर दिया जाए, चुनाव की क्या जरूरत है. अखिलेश आने वाले हैं ऐसी सूचना है, जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) भी आने वाले हैं ऐसी भी सूचना है. चंद्रशेखर आजाद आने वाले हैं ऐसी भी सूचना है. 

चुनाव तो यहां है ही नहीं- आजम
आजम ने आगे कहा कि सवाल है कि ये लोग किस बात के लिए आ रहे हैं क्योंकि चुनाव तो यहां है ही नहीं. आज ही तकरीबन 50 घरों के दरवाजे तोड़े गए. सड़कों से बेगुनाहों को उठाकर ले गए हैं और जिस भाषा का इस्तेमाल किया है उसमें हमारी पत्नी और इस शहर की पूर्व सांसद और पूर्व विधायक को भी उन्होंने नहीं बख्शा है. हमारी पत्नी को भी ये वार्निंग दी गई है कि बाहर मत निकलना. महिलाओं के साथ ऐसी अभद्रता ऐसी आमानवीयता और ऐसा शर्मनाक बर्ताव मेरे ख्याल से किसी भी व्यवस्था को शोभा नहीं देता.

खुलेआम है दहशत- आजम खान
आजम खान ने कहा, मैं नहीं चाहता था कि इन बातों को कहूं क्योंकि मैं बहुत आदी हो गया हूं और रामपुर संसदीय चुनाव में इन सारे अफसोसजनक हालात का भुक्तभोगी रहा हूं. जो भी बर्ताव हो रहा है वह हमें बर्दाश्त करना है. जब चुनाव हो ही नहीं रहा है और गलियों में फ्लैग मार्च और जिस तरह की खुलेआम दहशत है. हमारे पास इसकी रिकॉर्डिंग भी है कि निकलना मत घरों से बाहर, अगर समाजवादी पार्टी को वोट दिया तो यह घर खाली करा लिए जाएंगे.

आजम खान के करीबी के BJP में शामिल होने पर अब्दुल्ला ने सुनाया शेर, कहा- 'तू छोड़ रहा है, इसमें तेरी खता क्या...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget