एक्सप्लोरर

Rampur News: रामपुर में पुलिस द्वारा पीटे जाने वाले वीडियो का बाहर आया सच, जानें- क्या है पूरा मामला

रामपुर में छेड़छाड़ के बाद एक आरोपी पुलिस से ही जा भिड़ा, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसकी सरेआम पिटाई कर दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रामपुर (Rampur) में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुआ है. इसको लेकर अब पुलिस का बयान सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस को छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी जिसके बाद वह मौके पर पहुंची, तो नशे की हालत में पुष्पेंद्र (Pushpendra) उनसे भिड़ गया और उनकी वर्दी पर हाथ डाल दिया. इसके बाद सब-इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारी ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर संविदा कर्मी पुष्पेंद्र की पिटाई की. वहीं, मामले में सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है.

बता दें कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिस संविदा कर्मी पुष्पेंद्र को सरेआम बेरहमी से मारते हुए दिखाई दे रही है. हालांकि मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुष्पेंद्र नशे की हालत में पुलिस से भिड़ गया था जिसके बाद पुलिस द्वारा उसे वहां से थाने ले जाया गया. 

वीडियो सामने आने के बाद  पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने अपर पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में जांच टीम गठित की है. तहसील सदर में तैनात संविदा कर्मी पुष्पेंद्र पर यह आरोप है कि 13 मई को उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पक्षी विहार में किसी महिला के साथ छेड़खानी की थी जिसके बाद महिला के परिजनों ने शिकायत की थी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो नशे की हालत में पुष्पेंद्र पुलिस से उलझ गया. उसने पुलिसकर्मी की वर्दी पर ही हाथ डाल दिया, इसके बाद पुलिस ने संविदा कर्मी सरेआम पिटाई कर दी. फिलहाल घटना की जांच की जा रही है वहीं घायल संविदा कर्मी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है. 

Gyanvapi Masjid Survey: वकील विष्णु जैन का दावा- 'हमने ज्ञानवापी में काफी बड़ा शिवलिंग देखा'

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने यह माना कि पुलिस ने आवश्यकता से अधिक बल का प्रयोग किया. उन्होंने कहा, ' सार्वजनिक जगह में हम इसकी छूट नहीं देते,  पहली नजर में मुझे लगा ज्यादा बल का प्रयोग हुआ है इसलिए मैंने सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर एक जांच कमिटी बनाई है. ' अडिशनल एसपी के नेतृत्व में जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी. वहीं, अशोक कुमार ने जिलाधिकारी से भी अनुरोध किया है कि वह अभी अपने स्तर पर कार्रवाई करें.

Gyanvapi Masjid में 'शिवलिंग' मिलने के दावे पर UP सरकार के मंत्रियों ने दी प्रतिक्रिया, जानें- किसने क्या कहा? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget