एक्सप्लोरर

Ramnagar News: ढेला रेंज के जंगलों में हाथियों और बाघ का बढ़ा आतंक, विभाग की देखरेख में स्कूल जा रहे बच्चे

Uttarakhand News: बच्चों ने बताया कि उनके इलाके में वन्यजीवों का खतरा उत्पन्न हो गया है. जब बच्चे शाम को घर का कुछ सामान लेने भी दुकान के लिए निकलते हैं तो डर रहता है कि कहीं हाथी या बाघ न आ जाए.

Ramnagar News: कॉर्बेट नेशनल पार्क (Corbett National Park) की सीमा से लगे ढेला रेंज के जंगलों में हाथियों और बाघ का आतंक इतना बढ़ गया है कि राजकीय इंटर कालेज ढेला में अध्ययनरत पटरानी के बच्चों को वन विभाग कर्मियों की सुरक्षा में स्कूल लाया जा रहा है. ढेला इंटर कालेज के शिक्षक नवेन्दु मठपाल के अनुसार विगत कुछ दिनों से पटरानी से आने वाले बच्चों द्वारा रास्ते में हाथी का झुंड मिलने की सूचना दी जा रही थी. 

टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज को इसकी सूचना दे दी गयी और बच्चों को झुंड में आने या ज्यादा खतरा होने पर न आने की सलाह दी गई. बच्चों ने सूचित किया कि हाथी के एक बड़े झुंड ने उनका रास्ता रोका और एक बाघिन भी रास्ते में छोटे बच्चों के साथ देखी जा रही है. प्रधानाचार्य श्रीराम यादव ने तत्काल इसकी सूचना ढेला रेंजर संचिता वर्मा को दी. इसके बाद उन्होंने कालेज पहुंच बच्चों से बातचीत कर उन्हें कुछ निर्देश भी दिए.

वाहन बढ़ाने की हो रही मांग 
इस मामले में जब बच्चों से बात की गई तो बच्चों ने बताया कि उनके इलाके में वन्यजीवों का खतरा उत्पन्न हो गया है. जब बच्चे शाम को घर का कुछ सामान लेने भी दुकान के लिए निकलते हैं तो डर रहता है कि कहीं हाथी या बाघ न आ जाए. वहीं बच्चों की सुरक्षा को लेकर पार्क प्रशासन ने एक वाहन की व्यवस्था उपलब्ध कराई है और उसमें कुछ वन कर्मी तैनात हैं लेकिन जहां से यह बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं. उन बच्चों की संख्या 100 हैं, लेकिन वाहन में कुछ ही बच्चे आ पा रहे हैं. बाकी बच्चे पैदल ही अपने घर जा रहे हैं तो अब पैदल जाने वाले बच्चों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया है. बच्चों और अध्यापकों ने अधिकारियों से वाहन और 1 कर्मी बढ़ाए जाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: क्या यूपी में मायावती का विकल्प बन रहे हैं चंद्रशेखर आजाद, जानिए- खुद क्या दिया जवाब?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget