एक्सप्लोरर

Holi 2024: अयोध्या में रामलला ने खेली दिव्य होली, सीएम योगी बोले- 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद यह घड़ी आई

Ram mandir में रामलला को फूलों से सजाया गया था. रामलला के दरबार में पुजारियों ने रामलला के ऊपर पुष्पों की वर्षा कर अपने आराध्य के साथ होली खेली.

Ram Lala Holi: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद सोमवार को रामलला ने अपनी पहली होली मनाई. इस दौरान उनकी मोहक मूर्ति को फूलों से सजाया गया है. माथे पर गुलाल लगाया गया है. उनकी पोशाक काफी आकर्षित कर रही थी. इस दौरान अयोध्यावासी और भक्त पहली बार अपने रामजी के साथ होली खेलकर काफी उल्लासित नजर आए. इस दौरान मुख्य पुजारी सतेंद्रदास ने कहा कि इतने वर्षों के संघर्ष के बाद आज यह शुभ घड़ी आई है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी तस्वीरें शेयर कर प्रतिक्रिया दी. सीएम ने लिखा- 500 वर्षों की प्रतीक्षा और संघर्षों के बाद यह सौभाग्यशाली घड़ी आई है... जय श्री राम!

इस दौरान रामलला को फूलों से सजाया गया था. रामलला के दरबार में पुजारियों ने रामलला के ऊपर पुष्पों की वर्षा कर अपने आराध्य के साथ होली खेली. उनके राग भोग और श्रृंगार के क्रम में उन्हें अबीर गुलाल अर्पित किया गया. आज भक्तों की संख्या भी काफी बड़ी संख्या में थी. अयोध्या के लोग भी इस मौके पर काफी प्रसन्न थे. अयोध्या के नया घाट निवासी राम कृपाल राममंदिर में होली खेलकर काफी खुश थे. उन्होंने कहा कि यह शुभ घड़ी बहुत दिनों बाद आई है. पहले रामलला टेंट में थे तो ऐसा नहीं हो पाता. बड़ा शुभ अवसर है, हम लोगों ने दरबार में खूब होली खेली. बाराबंकी से दिनेश भी आज दर्शन करने पहुंचे थे.

उन्होंने कहा कि रामलला ने भी 495 साल बाद भव्य महल में होली खेली. इस दौरान देश भर के लोग मंदिर पहुंचे. अयोध्या में होली में सबसे पहले मठ मंदिरों में विराजमान भगवान को अबीर गुलाल अर्पित कर होली खेलने की अनुमति मांगी गई. इसके बाद पूरी अयोध्या रंग उत्सव के उल्लास में डूब गई. एक पुजारी ने बताया कि आज रामलला को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया. पुजारी ने भी रामलला को होली के गीत सुनाए. वहीं रामजन्म भूमि परिसर में रामलला के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु भी होली के गीतों पर नाचते, झूमते, गाते नजर आए . इसी तरह पूरी रामनगरी में होली का उल्लास छाया रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget