एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri Remark: दानिश अली पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भड़का जमीयत उलेमा-ए-हिन्द, दे दी बड़ी चेतावनी

Ramesh Bidhuri Objectionable Remarks: जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के के कानूनी सलाहकार काब रशीदी ने कहा है कि बीजेपी सांसद ने जिस तरह पूरी मुस्लिम कौम पर आपत्तिजनक टिप्णी की है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा (Amroha) से बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सांसद कुंवर दानिश अली (Kunwar Danish Ali) पर लोकसभा में बीजेपी (BJP) एमपी रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) की ओर से अपशब्द कहे जाने पर जमीयत उलेमा-ए-हिन्द भड़का गया है. जमीयत उलेमा-ए-हिन्द ने बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की संसद सदस्यता खत्म कर उन पर यूएपीए लगा कर उन्हें तुरंत जेल में डाल देने की मांग की है. साथ ही इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सामने आकर पूरी कौम और देश से माफी मांगने की मांग की है.

जमीयत उलेमा-ए-हिन्द ने मांग की है कि पीएम मोदी को रमेश बिधूड़ी को तुरंत पार्टी से बाहर करने की घोषणा करनी चाहिए. जमीयत उलेमा-ए-हिन्द का कहना है, "पीएम की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है. ये अपराधी आपके साथ बैठे हुए हैं और आज जो ये लोग संसद में बोल रहे हैं, इनके बड़े तो अंग्रेजों की दलाली किया करते थे, उनके जूतों पर पॉलिश किया करते थे, माफीनामे भेजा करते थे. देश की आजादी में इनका तो एक प्रतिशत भी इतिहास नहीं है. हम तो जिस तरह उन गोरों से लड़े थे, उसी तरह आज उन गोरों की इन नाजायज औलाद से भी लड़ते रहेंगे."

आंदोलन करने की भी दी चेतावनी

जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के यूपी के कानूनी सलाहकार मौलाना काब रशीदी ने कहा कि हमारा केंद्रीय नेतृत्व इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं. बीजेपी सांसद ने जिस तरह पूरी मुस्लिम कौम पर आपत्तिजनक टिप्णी की है, उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हम अभी सरकार से सवाल कर रहे हैं, अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे, यह पूरी कौम का मामला है. मौलाना काब रशीदी ने पीएम मोदी को इस मामले में घेरते हुए कहा, "आप जिस तरह पूरी दुनिया में गाजे-बाजे के साथ देश के लोकतंत्र का ढिंढोरा पीटते हैं और इसे मदर ऑफ डेमोक्रेसी कहते हैं तो क्या यही मदर ऑफ डेमोक्रेसी है और क्या इसीलिए लोकतंत्र के लिए जी20 सम्मेलन कराया गया था."

काब रशीदी ने आगे कहा, "जहां देश की सबसे बड़ी दूसरी आबादी के बारे में लोकतंत्र के मंदिर में बैठकर एक बीजेपी का सांसद इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करेगा तो बताओ क्या हम इसे लोकतंत्र मानेंगे. क्या इस भारत के प्रचार और प्रसार के लिए जी20 देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को यहां बुलाया गया था. मुझे लगता है कि यह सांसद मानसिक रोगी है और इसकी संसद सदस्यता तुरंत बर्खास्त कर इसे आगरा के पागलखाने में भेज देना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह बीजेपी का सांसद पूरे देश में हिंसा और नफरत का माहौल पैदा करना चाहता है इसलिए इस पर यूएपीए लगाकर जेल में डाल देना चाहिए."

'देश और दुनिया में शक्ल दिखाने लायक नहीं रहोगे'

रशीदी ने कहा, "यह सांसद देश की पार्लियामेंट में बैठकर ऐसी बातें कर रहा है और सरकार खामोश बैठी हुई तमाशा देख रही है. पीएम मोदी को इस मामले में सामने आकर पूरी कौम और देश से माफी मांगनी चाहिए. वह तो बहुत देश के लोकतंत्र की दुहाई देते हैं. उन्हें तत्काल प्रभाव से यह ऐलान करना चाहिए कि यह मानसिक रोगी है और इसे हम अपनी पार्टी से बर्खास्त करते हैं." उन्होंने कहा, "हम अभी लोकसभा स्पीकर, पार्टी के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री से कह रहे हैं कि यह आपके ऊपर बदनुमा काला दाग है, अगर आप इस पार्लियामेंट से बाहर नहीं करते हो और पार्टी से बाहर नहीं करते हो और इस पर कार्रवाई नहीं करते हो तो आप देश और दुनिया में शक्ल दिखाने लायक नहीं रहोगे."

मौलाना काब रशीदी ने कहा कि यह अल्पसंख्यकों से नफरत का प्रतीक है. पीएम ने देश की नई संसद में जो भाषण दिया था, आप उस भाषण को सुनिए और इस सांसद की भाषा को सुनिए, आप किस दुनिया में जी रहे हो, आपकी कथनी और करनी में कितना अंतर है. क्या भारत के नौजवानों में आप इस तरह के लोकतंत्र का प्रचार कर रहे हो, यह अपराधी मुजरिम आपके बैठे हैं और आप अपने गाजे-बाजे के साथ अपने गीत गा रहे हो. जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने मामले में बहुत सख्त रुख दिखाते हुए बीजेपी सांसद पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें- Ramesh Bidhuri Remark: दानिश अली को अपशब्द कहे जाने पर इमरान प्रतापगढ़ी बोले- 'माहौल खराब करना चाहते हैं BJP के नेता'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget