एक्सप्लोरर

Ramazan 2024: गोरखपुर में हनुमान भक्त रख रहा रोजा, हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल कर रहा पेश

Gorakhpur Ramazan 2024: गोरखपुर के रहने वाले 63 वर्षीय लाल बाबू पिछले 38 सालों के गंगा जमुनी तहजीब का मिसाल पेश कर रहे हैं. वह रमजान के महीने में 30वों रोजा रखते हैं और ईद के दिन मस्जिद भी जाते हैं.

Gorakhpur Ramazan 2024 News Today: रमजान के मुकद्दस महीने में रोजा रखने से परिवार में हंसी-खुशी और बरकत आती है. आमतौर पर रमजान मुस्लिमों का त्योहार है, लेकिन गोरखपुर में एक हिंदू व्यक्ति, जो बरसों से रोजा रखकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर रहे हैं. पेशे से व्यापारी 63 वर्षीय लाल बाबू के पिता भी रोजा रखते रहे हैं. वे उसी परंपरा को पिछले 38 सालों से आगे बढ़ा रहे हैं. वे पूरी शिद्दत के साथ रोजा रखते हैं और मुस्लिम भाईयों के साथ इफ्तार भी करते हैं.  

गोरखपुर के जगन्नाथपुर में परिवार के साथ रहने वाले 63 वर्षीय लाल बाबू गुप्ता की घंटाघर से रायगंज की ओर जाने वाली रोड पर खिलौने और अन्य सामानों की दुकान है. उनके परिवार में पत्नी गीतांजलि के अलावा 22 साल का बेटा करण और दो बेटियां 16 साल की साक्षी और 14 साल की आराध्‍या है. वे हनुमान जी के परम भक्त हैं.

14 साल की उम्र से रख रहे रोजा? 

लाल बाबू का जन्‍म गोरखपुर के जगन्नाथपुर मोहल्ले में 1958 में हिन्दू परिवार में हुआ था, लेकिन हर साल रमजान के महीने में लाल बाबू रोजेदार बन जाते हैं. लाल बाबू के पिता गंगा प्रसाद भी रोजा रखते थे और उनके बाद लाल बाबू 14 साल की उम्र से उस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. रोजा रखने के दौरान वे सेहरी से लेकर इफ्तार तक पूरी शिद्दत से करते हैं. शाम को वे अपने मुस्लिम दोस्तों के साथ पूरे परंपरागत ढंग से रोजा खोलते हैं.
Ramazan 2024: गोरखपुर में हनुमान भक्त रख रहा रोजा, हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल कर रहा पेश

मन्नत पूरी होने पर खुदा से किया वादा

इस उमस भरी गर्मी के रोजे में मुसलमान भाईयों के साथ लाल बाबू पूरी अकीदत के साथ रोजा रह रहे हैं. उनका रमजान और रोजे पर इतना विश्वास है कि विधिवत सूर्योदय पूर्व में सेहरी और सूर्योदय पश्चात इफ्तार के अतिरिक्त रोजे में दी जाने वाली सदका-फितरा का भी वे विधिवत पालन करते है. लाल बाबू के पिता भी 30 रोजे रखते थे. उन्‍होंने ये मन्नत मांगी थी कि यदि उनका कोई व्यवसाय हो जाए, तो वे अल्लाह की रजा के लिए रोजे रखेंगे. जुबान से निकली फरियाद खुदा ने कुबूल की और उन्हें घंटाघर पर एक अच्छी दुकान मिली, जिसमें उन्होंने खिलौनों का व्यवसाय शुरू किया.

''कारोबार खूब फला-फूला''

लाल बाबू ने कहा कि रब की रहमत से यह कारोबार खूब फला-फूला. आज इसी दुकान पर लाल बाबू और उनका बेटा दुकानदारी करते है. गंगा प्रसाद की मृत्यु के बाद रोजा रखने की इस परंपरा को उनके पुत्र लाल बाबू बखूबी अंजाम दे रहे हैं. लाल बाबू हनुमान जी के भी परम भक्त हैं और हर मंगलवार को वे व्रत रखते हैं. रोजे के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में इनको खूब पता है. इनके रोजे रखने की जानकारी मिलने के बाद इनके मुस्लिम पड़ोसी और सहयोगी भी काफी खुश हुए. वे इनका इसमें पूरा सहयोग करते हैं. इनके पड़ोसियों लाल बाबू को हिन्‍दू-मुस्लिम एकता की मिसाल मानते हैं. वे कहते हैं कि इनके जैसे लोगों की बदौलत ही देश में अमन कायम है.

लालबाबू को देखकर इनका बेटा करण भी रोजा रखने की ख्वाहिश रखता है. हर रोज शाम को अपनी दुकान और पड़ोसी मुस्लिम भाईयों की दुकान पर लाल बाबू इफ्तार करते हैं. वे बेहद सादगी के साथ 30 दिन का रोजा रखकर ईद के दिन मस्जिद में भी जाते हैं. लाल बाबू की यह आस्‍था लोगों को एक नई आशा और समाज में भाईचारे का पैगाम दे रही है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मशहूर सिंगर कन्हैया मित्तल का अमेठी पर गाया हुआ ये गाना वायरल, देखें Vid

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget