एक्सप्लोरर

Ramayana Circuit Train: अयोध्या पहुंची रामायण सर्किट ट्रेन, एक लाख से ज्यादा है टिकट का किराया, जानें क्या है इसकी खासियत?

रामायण सर्किट ट्रेन 17 दिन में 7500 किमी की यात्रा तय करेगी और भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी. यात्रा का पहला पड़ाव अयोध्या था, जहां श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे.

Ramayana Circuit Train: दिल्‍ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से आज पहली 'रामायण सर्किट ट्रेन' रवाना होने के बाद अयोध्या पहुंच गई है. इस ट्रेन में 132 यात्रियों सफर कर रहे हैं. अयोध्या के बाद यह ट्रेन 17 दिनों में सीतामढ़ी और चित्रकूट सहित कई प्रमुख जगहों पर जाएगी. दरअसल भारतीय रेलवे ने भगवान श्री राम के जीवन से जुडे़ कई प्रमुख धार्मिक स्‍थलों के दर्शन के लिए रामायण सर्किट ट्रेन का ऐलान किया था, जिसकी शुरुआत आज हुई. इस ट्रेन की शेड्यूलिंग और फुल बुकिंग काफी पहले हो चुकी थी. आईआरसीटीसी ने इसके अलावा 4 और रामायण सर्किट ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. अब 16 नवंबर को दूसरी ट्रेन, 25 नवंबर को तीसरी ट्रेन, 27 नवंबर चौथी और 20 जनवरी से पांचवीं ट्रेन चलाई जाएगी.

रामायण सर्किट ट्रेन 17 दिन में 7500 किमी की यात्रा तय करेगी और भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी. यात्रा का पहला पड़ाव अयोध्या था, जहां श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, श्रीहनुमान मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे. अयोध्या से ये ट्रेन सीतामढ़ी जाएगी, जहां जानकी जन्म स्थान और नेपाल स्थित राम जानकी मंदिर के दर्शन होंगे.

इसके बाद ट्रेन का अगला पड़ाव भगवान शिव की नगरी काशी होगा. फिर चित्रकूट और वहां से नासिक पहुंचेगी. नासिक के बाद प्राचीन किष्किन्धा नगरी हम्पी अगला पड़ाव होगा, जहां अंजनी पर्वत स्थित हनुमान जन्मस्थल के दर्शन कराए जाएंगे. इस ट्रेन का आखिरी पड़ाव रामेश्वरम होगा. रामेश्वरम से चलकर ये ट्रेन 17वें दिन दिल्ली वापस पहुंचेगी. इस यात्रा के लिए एसी फर्स्ट क्लास की बुकिंग 1,02,095 रुपये और सेकंड क्लास में 82,950 रुपये में हुई है.

क्या है 'रामायण सर्किट ट्रेन' की खासियत?

रामायण सर्किट ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. इस एसी पर्यटक ट्रेन में यात्री कोच के अलावा दो रेल डाइनिंग रेस्तरां, एक किचन कार और यात्रियों के लिए फुट मसाजर, मिनी लाइब्रेरी, स्वच्छ शौचालय और शॉवर क्यूबिकल आदि की सुविधा भी उपलब्ध है. साथ ही सुरक्षा गार्ड, इलेक्ट्रॉनिक लॉकर और सीसीटीवी कैमरे भी हर कोच में उपलब्ध रहेंगे. यात्रा की पूरी अवधि के दौरान आईआरसीटीसी की टीम स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी सभी प्रोटोकॉल का ध्यान रखेगी. सभी पर्यटकों को फेस मास्क, हैंड ग्लव्स और सैनिटाइजर रखने के लिए एक सुरक्षा किट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें-

यूपी के कैराना में पलायन पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, कहा- पुरानी चीजों को भूलकर आगे बढ़ने का वक्त

UP Election 2022: अखिलेश यादव का दावा- CM योगी को लैपटॉप चलाना नहीं आता, समाजवादी चला सकते हैं बुलडोजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget